भारत के बाघ अभ्यारण Tiger Reserves of India in Hindi: बाघों के संरक्षण के लिए प्रोजेक्ट टाईगर द्वारा भारत में टाईगर रिजर्व (Tiger Reserves in India) की स्थापना एक महत्वपूर्ण कदम है। जिसके तहत विलुप्त होते बाघों को संरक्षित किया जा रहा है।
वर्तमान में भारत के कुल 53 टाईगर रिजर्व में लगभग 2970 बाघों को संरक्षित किया गया है। जिसमें सर्वाधिक संरक्षित बाघों की संख्या (506) भारत के मध्यप्रदेश राज्य में है। विश्व में सबसे अधिक बाघों की संख्या भारत में पाई जाती है भारत में विश्व के लगभग 70% बाघ पाए जाते हैं।
इस पोस्ट में आप जानेंगे भारत के सभी बाघ अभ्यारणों (Tiger reserves in India in Hindi) को मानचित्र के साथ। और साथ ही अप जानेंगे टाईगर रिजर्व से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्यों को भी।
टाइगर रिजर्व क्या है? Tiger Reserves Of India In Hindi
ऐसे राष्ट्रीय पार्क या वन्य जीव अभयारण्य जहां बाघों को संरक्षण दिए जाते हैं टाईगर रिजर्व कहलाता है। टाइगर रिजर्व एक विशेष आदर्श संरक्षित क्षेत्र होते हैं जहां बाघों को उनके प्राकृतिक आवास में संरक्षित किया जाता है।
यह ऐसा क्षेत्र होते हैं जहां बाघों को बचाने के लिए उस क्षेत्र में किसी भी प्रकार के मानवीय गतिविधियां वर्जित होती हैं। मानवीय गतिविधियों में केवल पर्यटन को आंशिक रूप में छूट दी गई है।
प्रोजेक्ट टाईगर (Project Tiger)
भारत एक वृहत क्षेत्रफल वाला देश है जिसके लगभग 23 प्रतिशत भागों पर वनों का विस्तार है। विभिन्न क्षेत्रों में फैले वनों में कई प्रकार के जीव जंतुओं का वास होता है। इन्ही जीवों में से बाघ जो भारत का राष्ट्रीय पशु है एवं पर्यावरण तथा पारिस्थितिकी तंत्र के दृष्टिकोण से बहुत ही महत्वपूर्ण है।
विगत वर्षों में कई गैर कानूनी कार्य, शहरीकरण एवं वनों की लगातार कटाई से पर्यावरण के क्षति होने के कारण बाघों की संख्या में गिरावट होने लगी जो एक चिंता का विषय बना।
बाघों को बचाने अथवा उन्हें संरक्षित करने के उद्देश्य से भारतीय वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 (Indian wildlife protection act 1972) के अंतर्गत केन्द्र सरकार के सहयोग से प्रोजेक्ट टाईगर (Project Tiger) योजना की शुरुआत 1973 में की गई। प्रोजेक्ट टाईगर राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (National Tigers Conservation Authority – NTCA) द्वारा संचालित किया जाता है।
प्रोजेक्ट टाईगर के प्रथम दौर 1973-74 में 9 टाईगर रिजर्व को इस योजना में शामिल किया गया जिसमे जिमकोरबेट नेशनल पार्क जिसकीस्थापना 1936 ई. में की गई थी, को अप्रैल 1973 में भारत का पहला टाइगर रिजर्व घोषित किया गया। वर्तमान में कुल 53 टाईगर रिजर्व हैं जहां NTCA के रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2018 तक कुल 2969 बाघों को संरक्षित किया गया है।
जाने भरत के सभी 28 राज्यों एवं 8 केंद्रशासित प्रदेशों के नाम तथा उनके राजधानियों को मानचित्र पर
टाईगर रिजर्व से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य
- टाईगर रिजर्व, प्रोजेक्ट टाईगर के तहत बाघों को संरक्षण देने के लिए एक विशेष योजना है।
- प्रोजेक्ट टाईगर योजना को 1973 राजस्थान के निवासी कैलाश शांखल में शुरू किया गया।
- कैलाश शांखल को टाइगर मैन ऑफ इंडिया के नाम से जाना जाता है।
- बाघ को भारत का राष्ट्रीय पशु का दर्जा प्राप्त है।
- 29 जुलाई को विश्व भर में बाघ दिवस मनाया जाता है।
- भारत में विश्व का सबसे अधिक बाघ पाए जाते हैं।
- भारत के मध्य प्रदेश में सबसे अधिक बाघ अभ्यारण (6) हैं तथा इनमें कुल मिलाकर 526 बाघों के साथ मध्य प्रदेश सर्वाधिक बाघों वाला राज्य है।
- गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व को 2021 में 53 वा टाइगर रिजर्व अथवा भारत का नवीनतम टाइगर रिजर्व घोषित किया गया है। इसमें छत्तीसगढ़ में स्थित गुरु घासीदास राष्ट्रीय पार्क तथा तोमर पिंगल वन्य जीव अभयारण्य के क्षेत्र को समलित किए गए हैं।
भारत के टाईगर रिजर्व का मानचित्र Tiger Reserves In India Map

भारत के बाघ अभ्यारणो की सूची Complete List Of Tiger Reserve In India In Hindi
क्र. स | टाईगर रिजर्व | स्थापित वर्ष | राज्य |
---|---|---|---|
1. | बांदीपुर टाईगर रिजर्व | 1973-74 | कर्नाटक |
2. | नागरहोल टाईगर रिजर्व | 1999-2000 | कर्नाटक |
3. | भद्रा टाईगर रिजर्व | 1999 | कर्नाटक |
4. | डंडेली अंशी/ काली टाईगर रिजर्व | 2007-08 | कर्नाटक |
5. | बिलीगिरी रंगनाथ टाईगर रिजर्व | 2011-12 | कर्नाटक |
6. | काजीरंगा टाईगर रिजर्व | 2006 | असम |
7. | मानस टाईगर रिजर्व | 1973-74 | असम |
8. | नमेरी टाईगर रिजर्व | 1999 -2000 | असम |
9. | ओरंग टाईगर रिजर्व | 2016 | असम |
10. | नामदफा टाईगर रिजर्व | 1982-83 | अरुणाचल प्रदेश |
11. | पखुई टाईगर रिजर्व | 1999 -2000 | अरुणाचल प्रदेश |
12. | कमलांग टाईगर रिजर्व | 2016 | अरुणाचल प्रदेश |
13. | नागार्जुन सागर श्रीशैलम टाईगर रिजर्व | 1982-83 | आंध्र प्रदेश |
14. | वाल्मीकि टाईगर रिजर्व | 1989-90 | बिहार |
15. | पलामू टाईगर रिजर्व | 1973-74 | झारखंड |
16. | इंद्रावती टाईगर रिजर्व | 1982-83 | छत्तीसगढ़ |
17. | अचानकमार टाईगर रिजर्व | 2008-09 | छत्तीसगढ़ |
18. | उदंती सीतानाडी टाईगर रिजर्व | 2008-09 | छत्तीसगढ़ |
19. | गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व | 2021 | छत्तीसगढ़ |
20. | पेरियार टाईगर रिजर्व | 1978-79 | केरल |
21. | परामबीकुलम टाईगर रिजर्व | 2008-09 | केरल |
22. | बांधवगढ़ टाईगर रिजर्व | 1993-94 | मध्य प्रदेश |
23. | सतपुड़ा टाईगर रिजर्व | 1999 -2000 | मध्य प्रदेश |
24. | कान्हा टाईगर रिजर्व | 1973-74 | मध्य प्रदेश |
25. | पन्ना टाईगर रिजर्व | 1994-95 | मध्य प्रदेश |
26. | पेंच टाईगर रिजर्व | 1992-93 | मध्य प्रदेश |
27. | संजय धुबरी टाईगर रिजर्व | 2008-09 | मध्य प्रदेश |
28. | मेलघाट टाईगर रिजर्व | 1973-74 | महाराष्ट्र |
29. | ताडोबा अंधारी टाईगर रिजर्व | 1993-94 | महाराष्ट्र |
30. | सहयाद्री टाईगर रिजर्व | 2009-10 | महाराष्ट्र |
31. | नवेगांव नागजीरा टाईगर रिजर्व | 2013 | महाराष्ट्र |
32. | बोर टाईगर रिजर्व | 2014 | महाराष्ट्र |
33. | कावल टाईगर रिजर्व | 2012-13 | तेलंगाना |
34. | अमराबाद टाईगर रिजर्व | 1983 | तेलंगाना |
35. | सिमलीपाल टाईगर रिजर्व | 1973-74 | ओडिसा |
36. | सत्कोसिया टाईगर रिजर्व | 2008-09 | ओडिशा |
37. | रणथंबोर टाईगर रिजर्व | 1973-74 | राजस्थान |
38. | सरिस्का टाईगर रिजर्व | 1978-79 | राजस्थान |
39. | मुकुंद्रहील टाईगर रिजर्व | 2013 | राजस्थान |
40. | रामगढ़ विषधारी टाईगर रिजर्व | 2021 | राजस्थान |
41. | राजा जी टाईगर रिजर्व | 2015 | उत्तराखंड |
42. | जिम कार्बेट टाईगर रिजर्व | 1973-74 | उत्तराखंड |
43. | दुधावा टाईगर रिजर्व | 1987-88 | उत्तर प्रदेश |
44. | पीलीभीत टाईगर रिजर्व | 2012 | उत्तर प्रदेश |
45. | अमानागढ़ टाईगर रिजर्व | 2012 | उत्तर प्रदेश |
46. | कलकर मुदुथेरई टाईगर रिजर्व | 1988-89 | तमिलनाडु |
47. | अन्नामलाई टाईगर रिजर्व | 2007 | तमिलनाडु |
48. | मुदुमलाई टाईगर रिजर्व | 2007 | तमिलनाडु |
49. | सत्यमंगलम टाईगर रिजर्व | 2013 | तमिलनाडु |
50. | श्रीविल्लीनुथर मेगमलाई टाईगर रिजर्व | 2021 | तमिलनाडु |
51. | बुक्सा टाईगर रिजर्व | 1982-83 | पश्चिम बंगाल |
52. | सुंदरबन टाईगर रिजर्व | 1973-74 | पश्चिम बंगाल |
53. | डम्फा टाईगर रिजर्व | 1994-95 | मिजोरम |
DOWNLOD PDF LIST FOR TIGER RESERVES IN INDIA
भारत के बाघ अभ्यारणो की सूची pdf में डाउनलोड करने के लिए Download बटन को दबाएं।
टाइगर रिजर्व से संबंधित महत्वपूर्ण FAQ
भारत का सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व कौन है?
नागार्जुन सागर श्रीशैलम टाईगर रिजर्व भारत का सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व है जो आंध्र प्रदेश और तेलंगाना राज्य के पांच जिलों में लगभग 3728 वर्ग किलोमीटर में फैला है।
भारत का पहला टाइगर रिजर्व कौन सा है?
प्रोजेक्ट टाईगर के अंतर्गत 1973-74 भारत में बाघों कोसंरक्षण हेतु 9 टाईगर रिजर्व घोषित किया गया जिसमे जिमकोरबेट नेशनल पार्क (उत्तराखंड) को 1973 में भारत का पहला टाइगर रिजर्व घोषित किया गया।
भारत का सबसे छोटा बाघ अभ्यारण कौन सा है?
बोर टाइगर रिजर्व भारत का सबसे छोटा टाइगर रिजर्व है। महाराष्ट्र में स्थित इस अभ्यारण को 2014 में टाईगर रिजर्व घोषित किया गया जो लगभग 138 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला है।
भारत में कुल बाघों की संख्या कितनी है?
NTCA द्वारा 2018 में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार भारत के सभी 52 टाईगर रिजर्वों में संरक्षित बाघों की कुल संख्या 2967 है।
भारत का 52 वा टाइगर रिजर्व कौन सा है?
रामगढ़ विषधारी राष्ट्रीय पार्क को वर्ष 2021 मे भारत का 52 वा टाइगर रिजर्व घोषित किया है। रामगढ़ विषधारी पार्क को टाईगर रिजर्व घोषित होने के बाद राजस्थान में अब कुल चार टाइगर रिजर्व है।