भारत का भूगोल सामान्य अध्ययन के मुख्य विषयों में से एक है। जिसमें भारत के राज्य राजधानी Bharat Ke Rajya Rajdhani एवं पड़ोसी देशों की जानकारी एवं उनसे संबंधित तथ्य पहला अध्याय के रूप में शामिल है।
एक परीक्षार्थी को अनिवार्य रूप से भारत के राज्यों को जानना चाहिए क्यों कि विभिन्न प्रतयोगिता परीक्षाओं में भारत के राज्य (Bharat ke rajy), केन्द्र शासित प्रदेशों, राजधानियों, एवं प्रमुख शहरों से संबंधित प्रश्नों का महत्त्वपूर्ण भूमिका होता है।
अतः आप सभी विद्यार्थियों के लिए यहां भारत के राज्य राजधानियों एवं उनसे संबंधित महत्वपूर्ण तथ्यों की सामान्य जानकारी हिन्दी में उपलब्ध कराई गई है जो आपके परीक्षा में सफलता के साधन के रूप में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है।
भारत का भूगोल – भौगोलिक स्थिति एवं भारत के राज्य राजधानी Bharat ka Bhugol- Bharat Ke Rajya Rajdhani
भारत एक विशाल एवं विविधताओं से भरा देश है जहां उत्तर से दक्षिण एवं पूर्व से पश्चिम तक के सभी राज्यों की भौतिक बनावट, क्षेत्रफल, भाषाओं, जनसंख्या एवं रहन – सहन आदि में असमानताएं हैं।
उत्तर भारत के राज्य जहां पर्वतीय, मैदानी एवं स्थलीय सीमा से घिरे हैं जबकि दक्षिण भारत के सभी राज्य पठारी एवं तटीय हैं, वहीं पूर्वोत्तर भारत के सभी राज्य पर्वतीय एवं दुरूह हैं जो चिकेन नेक (प. बंगाल) द्वारा भारत के मुख्य क्षेत्रों से जुड़ा हुआ है।
दक्षिण भारत के पश्चिम भाग अरब सागर से तथा पूर्वी भाग बंगाल की खाड़ी से घिरा है जिनमे चारों तरफ से जल से घिरे द्वीपीय राज्य भी देश के विविधता को बढ़ाते हैं।
भारत का भौगोलिक स्थिति एवं विस्तार
एशिया महाद्वीप के दक्षिण में स्थित भारत क्षेत्रफल के दृष्टि से दुनिया का सातवाँ बड़ा देश है। ग्लोब पर इसका स्थिति उतारी गोलार्द्ध में 8°4′ से 37°6′ उत्तरी अक्षांश तथा 68°7′ से 97°25′ पूर्वी देशांतर के बीच है। भारत का उतरतम बिंदु इंदिरा कॉल (अब लद्दाख में) है जबकि दक्षिणतम बिंदु इंदिरा पॉइंट है इंदिरा पॉइंट को पूर्व में एक पिगमिलियान पॉइंट के नाम से जाना जाता था। इंदिरा पॉइंट निकोबार दीप मे स्थित है जो विषुवत रेखा से 876 किमी दूर है।
82°30′ पूर्वी देशांतर रेखा भारत का मानक समय रेखा है जो GMT से 5 घंटा 30 मिनट आगे है। यह मानक समय रेखा इलाहाबाद के निकट मिर्जापुर से गुजरती है। कुल मिलाकर या रेखा उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उड़ीसा और आंध्रप्रदेश अर्थात 5 राज्यों से गुजरती है। कर्क रेखा भारत के बीच-बीच 8 राज्यों से होकर गुजरती हैं जो भारत को (उत्तरी भारत एवं दक्षिण / प्रयद्वीपीय भारत) दो भागों में विभाजित करतीं है।
भारत की उत्तर से दक्षिण लंबाई 3214 km तथा पूरब से पश्चिम 2933 km है। इस प्रकार भारत का कुल क्षेत्रफल 32,87,263 वर्ग किलोमीटर है जो सम्पूर्ण विश्व के क्षेत्र-फल का 2.42% है. भारत की स्थलीय सीमा की लंबाई 15200 km जबकि जलीय सीमा की लंबाई 7516 km है।
राजनैतिक स्थिति
भारत दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा देश है जिसकी अंतरराष्ट्रीय स्थलीय सीमा सात देशों- चीन, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश, अफ़गानिस्तान, पाकिस्तान और म्यांमार के बीच हैं जबकि जलीय सीमा से संबंधित देशों में श्रीलंका, मालदीव तथा इंडोनेशिया प्रमुख हैं.भारत के उत्तर में हिमालय एवं दक्षिण में हिन्द महासागर जैसे प्राकृतिक सीमाओं से घिरे होने के कारण इसे भारतीय उप महाद्वीप के नाम से भी जाना जाता हैं।
भारत के राज्यों की पड़ोसी देशों के साथ सीमा रेखा एवं लंबाई
- मैकमोहन रेखा– भारत एवं चीन के साथ।
- रेडक्लिफ रेखा– भारत एवं पाकिस्तान के साथ।
- डूरंड रेखा– भारत एवं अफगानिस्तान के साथ। (अब अफगानिस्तान एवं पाकिस्तान के बीच।)
- पाक जलसंधि– भारत एवं श्रीलंका के बीच ।
क्र.स. | देश | सीमा रेखा की लम्बाई किमी में | सीमा से सटे भारत के राज्य |
1. | बांग्लादेश | 4096 | प. बंगाल, असम, मेघालय, त्रिपुरा, मिजोरम |
2. | चीन | 3488 | लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश |
3. | पाकिस्तान | 3323 | जम्मू-कश्मीर, पंजाब राजस्थान, गुजरात |
4. | नेपाल | 1751 | उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, प. बंगाल, सिक्किम |
5. | म्यांमार (वर्मा) | 1643 | मिजोरम, मणिपुर, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश |
6. | भूटान | 691 | सिक्किम, प. बंगाल, असम, अरुणाचल प्रदेश |
7. | अफगानिस्तान | 106 | जम्मू-कश्मीर (पाक अधिकृत क्षेत्र POK) |
भारत के राज्य राजधानियों की सूची एवं सामान्य जानकारी (Bharat Ke Rajya Rajdhani Ki Suchi )
भारत गणराज्य राज्यों का एक संघ है जिसमें 28 राज्य एवं 8 केंद्र शासित प्रदेश शामिल है। प्रशासनिक सुविधा के लिए राज्यों / केंद्र-शासित प्रदेशों के प्रशासनिक इकाइयों को आगे जिले और तहसीलों में विभाजित किया गया है।
भारत के 9 राज्यों गुजरात, महाराष्ट्र, गोआ, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश, उड़ीसा एवं पश्चिम बंगाल की सीमाएं तटीय हैं जिनकी कूल सीमा 6100 किमी है। इन सभी राज्यों में गुजरात का तटवर्ती सीमा सर्वाधिक (1663 कि मी) है। लक्षदीप और अंडमान निकोबार दीप समूह दोनों ही भारत के द्वीप हैं। भारत के राज्यों/केंद्र शासित प्रदेश एवं उनकी राजधानियों की सूची नीचे दी गई है।

भारत के राज्य राजधानियों की सूची
उत्तर भारत के राज्य | ||
क्र. स. | राज्यों के नाम | राजधानियां |
1. | हिमाचल प्रदेश | शिमला |
2. | उत्तराखंड | देहरादून |
3. | पंजाब | चंडीगढ़ |
4. | हरियाणा | चंडीगढ़ |
5. | राजस्थान | जयपुर |
6. | गुजरात | गांधीनगर |
7. | मध्य प्रदेश | भोपाल |
8. | उत्तर प्रदेश | लखनऊ |
9. | बिहार | पटना |
10. | झारखंड | रांची |
11. | पश्चिम बंगाल | कोलकाता |
12. | महाराष्ट्र | मुंबई |
दक्षिण भारत के राज्य | ||
13. | कर्नाटक | बंगलुरु |
14. | गोआ | पणजी |
15. | केरल | तिरुवंतपुरम |
16. | तमिनाडु | चेन्नई |
17. | आंध्र प्रदेश | अमरावती |
18. | तेलंगाना | हैदराबाद |
19. | छततीसगढ़ | रायपुर |
20. | ओडिसा | भुवनेश्वर |
पूर्वोत्तर भारत के राज्य | ||
21. | असम | दिसपुर |
22. | अरुणाचल प्रदेश | इटानगर |
23. | मेघालय | शिलांग |
24. | मणिपुर | इंफाल |
25. | मिजोरम | आइजोल |
26. | नागालैंड | कोहिमा |
27. | त्रिपुरा | अगरतला |
28. | सिक्किम | गंगतोक |
भारत के केंद्रशासित प्रदेश | ||
1. | दिल्ली | नई दिल्ली |
2. | चण्डीगढ़ | चंडीगढ़ |
3. | जम्मू-कश्मीर | श्रीनगर |
4. | लद्दाख | लेह |
5. | पुडुचेरी | पुदुचेरी |
6. | लक्ष्यद्वीप | करावती |
7. | अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह | पोर्ट ब्लेयर |
8. | दामन दीव एवं दादर नगर हवेली | दमन |
भारत के राज्यों से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य
- भारत के 11 राज्यों को विशेष राज्य का दर्जा दिया गया है जिसमें असम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, सिक्किम, नागालैण्ड, मेघालय, जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश शामिल हैं।
- जम्मू एवं कश्मीर को अक्टूबर 2020 में विभाजित कर दो केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर तथा लद्दाख बनाया गया।
- दमन तथा देव एवं दादर नगर हवेली को 2020 में एक में शामिल कर एक ही केंद्र शासित प्रदेश बनाया गया।
- पूर्वोत्तर भारत में सात राज्य हैं जिन्हें सेवन सिस्टर के नाम से जाना जाता है।
- उत्तर प्रदेश भारत का सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य है, जबकि दिल्ली भारत का सर्वाधिक जनसंख्या वाला केंद्र शासित प्रदेश है।
भारत के राज्यों से संबंधित – FAQ
क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा राज्य कौन है?
क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य राजस्थान है जिसका क्षेत्रफल 3,42,239 वर्ग किलोमीटर है इसके उपरांत मध्य प्रदेश एवं महाराष्ट्र क्रमशः दूसरा एवं तीसरा बड़ा राज्य है|
भारत के किस केंद्र शासित प्रदेश इनका विस्तार तीन राज्यों में है?
पांडिचेरी भारत का एक केंद्रशासित प्रदेश है इसके कुल 4 जिलों का विस्तार तीन राज्यों तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश एवं केरल में है।
भारत के किस राज्य का सीमा बांग्लादेश से तीन ओर से घिरा है?
त्रिपुरा जो भारत का एक पूर्वोत्तर राज्य है जो बांग्लादेश से तीनों ओर से घिरा हुआ।
भारत का स्थलीय सीमा किस देश के साथ सर्वाधिक है?
बांग्लादेश की सीमा (4096 किमी) भारत के साथ लगता है जो सर्वाधिक स्थलीय सीमा है। बांग्लादेश भारत से तीन ओर से घिरा हुआ है।
भारत का सबसे बड़ा केंद्र शासित प्रदेश कौन है?
अंडमान एवं निकोबार दीप समूह भारत का सबसे बड़ा केंद्र शासित प्रदेश है। वर्तमान में जम्मू एवं कश्मीर राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेश में विभाजित होने के बाद लद्दाख भारत का दूसरा बड़ा केंद्र शासित प्रदेश है।