List of Bharat Ratna award winners in Hindi – भारत रत्न पुरस्कार विजेताओं की सूची में वर्ष 1954 से 2022 तक कुल 48 लोगों के नाम शामिल है जिसमे 5 महिलाएं भी हैं। जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों सराहनीय कार्य किया। भारत रत्न पुरस्कार विजेताओं की सूची में अब तक कुल 16 व्यक्ति ऐसे हैं जिन्हें मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया गया है। सर्वप्रथम इस पुरस्कार से 1954 ई. में तीन व्यक्तियों चक्रवर्ती राजगोपालाचारी, सर्पल्ली राधाकृष्णन, एवं सी वी रमन को सम्मानित किया गया।
भारत रत्न भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है जिसकी स्थापना जनवरी 1954 में तात्कालिक राष्ट्रपति डॉ राजेन्द्र प्रसाद द्वारा की गई थी। यह सम्मान पुरस्कार कला, विज्ञान, साहित्य, लोक सेवा या मानवता एवं खेल के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्य के लिए भारतीयों या गैर भारतीयों को प्रदान किया जाता है।
भारत रत्न के लिए नामों की सिफारिश भारत के प्रधानमंत्री द्वारा राष्ट्रपति को भेजा जाता है तदोपरांत राष्ट्रपति द्वारा 26 जनवरी को यह सम्मान गणतंत्र दिवस समारोह (Republic Day Celebration) में प्रदान किया जाता है।
पुरस्कार के रूप में विजित व्यक्ति को राष्ट्रपति द्वारा हस्ताक्षरित एक प्रमाण पत्र (सनद) एवं एक ताम्ब्रपत्र के पीपल के पत्ते की आकृति की तमगा (मैडल) प्राप्त होती है। इस पुरस्कार में कोई भी राशि प्रदान नही किए जाते हैं।
भारत रत्न 2022 में किसे मिला? Bharat Ratna award 2022
यहां आपको बता दें कि वर्ष 2019 के बाद अब तक भारत रत्न के लिए किसी भी व्यक्ति के नाम की घोषणा नहीं हुई है। नाम के घोषणा के बाद इस पोस्ट को अपडेट कर आप तक पहुंचाने की हमारी पूरी कोशिश होगी।
भारत रत्न पुरस्कार विजेताओं की सूची (List of Bharat Ratna award winners in Hindi)
नीचे दिए गए तालिका में भारत रत्न प्राप्त करने वाले सभी व्यकतित्वों के नाम, भारत रत्न पुरस्कार मिलने का वर्ष क्रमवार दिए गए हैं और साथ ही सम्बन्धित व्यक्ति की विशेष एवं महत्वपूर्ण अभियुक्तियों को दीया गया है।
भारत रत्न पुरस्कार विजेताओं की सूची (List of Bharat Ratna award winners in Hindi) को तालिका के नीचे दिए गए downlaod बटन पर क्लिक कर pdf फाईल प्राप्त कर सकते हैं।
क्र. सं. | सम्मानित व्यक्तियों के नाम | वर्ष | विशेष अभियुक्ति |
1. | चक्रवर्ती राजगोपालाचारी | 1954 | वकील, दार्शनिक एवं राजनीतिज्ञ थे जो स्वतंत्र भारत के प्रथम भारतीय गवर्नर जनरल हुए। |
2. | सर्पल्ली राधाकृष्णन | 1954 | प्रख्यात शिक्षाविद् एवं दार्शनिक थे बाद में भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति तथा दुसरे राष्ट्रपति बने। |
3. | सी वी रमन | 1954 | वैज्ञानिक थे जिन्होंने भौतिक विज्ञान में प्रकाश के गति के बारे में बताया जिसे रमण प्रभाव के नाम से जाना गया। 1930 में नोबेल पुरस्कार मिला। |
4. | भगवान दासो | 1955 | महान दार्शनिक एवं शिक्षाशास्त्री थे जिन्होने सेंट्रल हिन्दू कॉलेज के स्थापना में योगदान दिया। |
5. | मोक्षगुंडम विश्वेशरैया | 1955 | भारत के महान अभियंता एवं राजनयिक जिनके जन्म दिवस पर अभियंता दिवस मनाया जाता है। |
6. | जवाहरलाल नेहरू | 1955 | स्वतंत्रता सेनानी एवं भारत के प्रथम प्रधानमंत्री थे। इन्होंने भारत रत्न के लिए खुद का नाम स्वयं शामिल किए। |
7. | गोविंद बल्लभ पंत | 1957 | प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी एवं भारत के वरिष्ठ राजनेता थे, उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री बने। भारत के गृह मंत्री भी रहे। |
8. | धोंडो केशव कर्वे (डी के कर्वे) | 1958 | सबसे अधिक उम्र में (100 वर्ष) भारत रत्न पुरस्कार विजेता बने। गणित के प्रोफेसर एवं समाज सेवी थे महिलाओ के शिक्षा पर विशेष कार्य किया। |
9. | बिधान चंद्र रॉय | 1961 | प्रमुख चिकित्सक एवं प. बंगाल के मुख्यमंत्री रहे। इन्ही के नाम पर भारत में 1 जुलाई को चिकित्सा दिवस मनाया जाता है। |
10. | पुरुषोत्तम दास टंडन | 1961 | भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के अग्रिम पंक्ति के नेता एवं स्वतंत्रता सेनानी थे। इन्होंने हिन्दी को राजभाषा के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। |
11. | डॉ राजेंद्र प्रसाद | 1962 | भारत के महान राजनीतिज्ञ, अधिवक्ता, स्कॉलर, स्वतंत्रता सेनानी तथा भारत के प्रथम राष्ट्रपति बने। |
12. | डॉ जाकिर हुसैन | 1963 | एक शिक्षाविद् एवं राजनीतिज्ञ थे। भारत के तीसरे एवं प्रथम मुस्लिम राष्ट्रपति बने। ये 1957 – 62 तक बिहार राज्यपाल भी रहे। |
13. | महामहोपाध्याय पांडुरंग वामन काणे | 1963 | संस्कृति के प्रकाण्ड विद्वान, शिक्षक एवं धर्मशास्त्री थें जिन्होंने संस्कृत भाषा को ख्याती दिलाने में योगदान दिया। |
14. | लाल बहादुर शास्त्री | 1966 | भारत के द्वितीय प्रधानमंत्री एवं ताशकंद समझौता के प्रणेता थे लौटते समय मृत्यु हो गई। पहली बार मरणोपरांत भारत रत्न इन्हें ही मिला। |
15. | श्रीमती इंदिरा गांधी | 1971 | प्रथम महिला भारत रत्न प्राप्तकर्ता हुई प्रधानमंत्री रहते हुए। |
16. | वी वी गिरी | 1975 | प्रमुख राजनेता एवं भारत के तीसरे उपराष्ट्रपति एवं चौथे राष्ट्रपति बने। |
17. | कुमारस्वामी कामराज | 1976 | प्रमुख राजनीतिज्ञ थे जो तमिलनाडु के मुख्यमंत्री रहे, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संस्थापकों में से थे और इसके अध्यक्ष भी बने। 1960 के दशक में राजनीति में किंगमेकर माने जाते थे। |
18. | मदर टेरेसा | 1980 | प्रमुख समाज सेवी जिन्होने 123 से अधिक देशों में शिक्षा एवं गरीबी उत्थान के लिए कार्य किया। इन्हें 1979 में शांति का नोबल पुरस्कार मिला। |
19. | आचार्य विनोबा भावे | 1983 | विनोबा भावे एक अहिंसक भारतीय स्वतंत्रता सेनानी, आध्यात्मिक शिक्षक एवं समाज सुधारक थे। भू-दान आंदोलन के प्रणेता थे। 1958 में प्रथम भारतीय रेमन मैग्सेसे पुरस्कार विजेता बने। |
20. | खान अब्दुल गफ्फार खान | 1987 | गैर भारतीय विजेता थें जिन्होंने भारत पाकिस्तान विभाजन को रोकना चाहा। विभाजन के बाद पाकिस्तान में रहे। इन्हें सीमांत गांधी के नाम से भी जानते है। |
21. | एम गोपालन रामाचंद्रन | 1988 | तमिल फिल्म जगत के अभिनेता एवं तमिलनाडू के मुख्यमंत्री रहे। फिल्म जगत में कई पुरस्कार मिला। |
22. | डॉ बी आर अंबेडकर | 1990 | प्रमुख विधिवेता, राजनीतिज्ञ, अर्थशास्त्री एवं समाजसुधारक थे जिन्होंने अछूतो/दलितों के समाज में भेदभाव को समाप्त करने के लिए कार्य किया। भारतीय संविधान के जनक माने जाते हैं। |
23. | नेल्सन मंडेला | 1990 | गैर भारतीय थे जिन्होंने अफ्रीका में रंग भेद खत्म करने के लिए सराहनीय कार्य किया एवं दक्षिण अफ्रीका के प्रथम अश्वेत राष्ट्रपति बने। |
24. | राजीव गांधी | 1991 | भारत के सातवें प्रधान मंत्री थे। |
25. | सरदार वल्लभभाई पटेल | 1991 | प्रमुख राजनीतिज्ञ एवं भारत के प्रथम गृह मंत्री एवं प्रथम उप- प्रधानमंत्री थें। खेड़ा एवं बारडोली सत्याग्रह किसान आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई। |
26. | मोरारजी देसाई | 1991 | भारत के चौथे प्रधानमन्त्री थे जो पाकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान निशान- ए-पाकिस्तान से सम्मानित हुए हैं। |
27. | अबुल कलाम आजाद | 1992 | स्वतंत्रता सेनानी एवं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जो स्वतंत्र भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री बने। |
28. | जहांगीर रतनजी दादाभाई टाटा | 1992 | भारत के अग्रणी उद्योगपतियों मे एक थे जिन्होंने आधुनिक भारत में उद्योगों का नीव रखा। प्रथम वाणिज्यिक वायुयान टाटा एयरलाइंस की शुरुआत की जो बाद में इंडिया एयरलाइंस बना। |
29. | सत्यजीत रे | 1992 | भारतीय फिल्म जगत के मशहूर व्यक्तित्व जिन्होंने पाथेर पांचाली फिल्म के साथ कई मशहूर फिल्में बनाई एवं विश्व में पहचाना दिलाई। |
30. | गुलजारी लाल नंदा | 1997 | भारत के द्वितीय प्रधानमंत्री जो एक राजनीतिज्ञ, अर्थशास्त्री श्रमिक विषयों के विशेषज्ञ थे। |
31. | अरुणा आसफ अली | 1997 | भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में शामिल थी साथ ही गांधी जी के भारत छोड़ो आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई। |
32. | ए पी जे अब्दुल कलाम | 1997 | मिसाइल मैन के नाम से विख्यात भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक एवं भारत के राष्ट्रपति थें। |
33. | एम एस सब्बुलक्ष्मी | 1998 | भारतीय फिल्म जगत की प्रमुख कन्नड़ एवं तमिल गायिका थी। |
34. | चिदंबरम सुब्रमण्यम | 1998 | राजनीतिज्ञ एवं स्वतंत्रता सेनानी थे जो भारत के वित मंत्री एवं डिफेंस मिनिस्टर बने। महाराष्ट्र के राज्यपाल भी रहे। |
35. | जयप्रकाश नारायण | 1999 | संपूर्ण क्रांति के जनक थे 1977 में सरकार बदलने में इनका योगदान प्रमुख रहा। |
36. | अमर्त्य सेन | 1999 | नोबेल पुरस्कार विजेता एवं बड़े अर्थशास्त्री हैं। |
37. | गोपीनाथ बोरदोलई | 1999 | इन्होंने असम को भारत में जोड़े रखने का कार्य किया एवं असम के मुख्य मंत्री भी रहे। |
38. | पंडित श्री रविशंकर | 1999 | प्रमुख सितार वादक एवं शास्त्रीय संगीत में योगदान के कारण मैग्सेसे, ग्रैमी पुरस्कार के साथ कई अन्य पुरस्कार मिला। |
39. | लता मंगेशकर | 2001 | रतीय फिल्म जगत की मशहूर गायिका थी इन्हें स्वर कोकिला के नाम से जाना जाता है। |
40. | बिस्मिल्लाह खान | 2001 | प्रमुख शहनाई वादक थे। |
41. | पंडित भीमसेन जोशी | 2009 | भारतीय शास्त्रीय संगीत में खयाल गायकी के लिए प्रसिद्ध थें। |
42. | बी एन राव | 2014 | संविधान सभा के मुख्य सलाहकार, नयायविद, कूटनीतिज्ञ एवं इंडियन सिविल सर्वेंट रहे। |
43. | सचिन तेंडुलकर | 2014 | क्रिकेट के प्रसिद्ध खिलाड़ी जिन्हें सबसे कम उम्र में भारत रत्न प्राप्त हुआ। |
44. | मदन मोहन मालवीय | 2015 | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 4 बार अध्यक्ष रहे मालवीय ने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई। वे एक अधिवक्ता एवं शिक्षा सुधारक थे। चौरी चौरा कांड के अभियुक्तों को सजा से बचाया। बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के संस्थापक रहे। |
45. | अटल बिहारी बाजपेई | 2015 | भारत के तीन बार प्रधानमन्त्री रहे। एक बार सबसे कम मात्र 13दिनों के लिए प्रधानमन्त्री रहे। ये एक कवि एवं राजनीतिज्ञ थे। |
46. | प्रणव मुखर्जी | 2019 | भारत के 13वें राष्ट्रपति रहे श्री मुखर्जी पांच दशक तक भारत सरकार में कई पद वित मंत्री, रक्षा मंत्री, विदेश मंत्री के पद पर भी रहे। 2008 में पद्मविभूषण भी मिला। |
47. | भूपेन हजारिका | 2019 | प्रमुख संगीतकार एवं बहुमुखी प्रतिभा के थे जिन्होंने असमिया में गाने के साथ कई भाषाओं में संगीत लिखा और गाया भी। |
48. | नाना जी देशमुख | 2019 | भारत के प्रमुख समाजसेवियों में एक थे। समाज सेवा करने के कारण 1977 के मंत्रिमंडल में मंत्री पद को ठुकराया। |
भारत रत्न पुरस्कार विजेताओं की सूची PDF Download
PDF file प्राप्त करने के लिए नीचे दिए गए डाउनलोड बटन पर क्लिक कर आप प्राप्त कर सकते हैं।
नोबेल पुरस्कार विजेताओं की सूची download के लिए क्लिक करें
कैसा होता है भारत रत्न?
भारत रत्न के डिजाइन 35 mm गोलाकार एक पदक था और इस पर एक ओर सूर्य का चित्र तथा दूसरी ओर राष्ट्रीय चिह्न बना हुआ रहता था जिसके निचे देवनागरी लिपि में एक तरफ भारत रत्न एवं दूसरी तरफ सत्यमेव जयते लिखा था और चारो तरफ पुष्प हार था।
एक वर्ष बाद अर्थात 1955 ई. में भारत रत्न के डिजाइ में परिवर्तन कर इसे तांबे के बने पीपल के पत्ते के आकार पर एक तरफ प्लेटिनम से बने चमकता सूर्य के नीचे चांदी से भारत रत्न अंकित होता है एवं दूसरी ओर राष्ट्रीय चिह्न अशोक स्तंभ के नीचे सत्यमेव जयते लिखा हुआ बनाया गया।

- आकार- पीपल के पत्ते के समान तांबे का
- लंबाई- 59 mm
- चौड़ाई- 48 mm
- मोटाई- 3.2 mm
- सामग्री- तांबा, प्लेटिनम एवं चांदी
- सूर्य एवं अशोक स्तंभ प्लेटिनम से बना होता है।
- भारत रत्न एवं सत्यमेव जयते चांदी से लिखा होता है।
- निर्माण- अलीपोर टकसाल (कोलकाता)
- तमगा पहनाने के लिए 2 इंच चौड़ा सफेद फीते से जुड़ा रहता है।
भारत रत्न से सम्बन्धित प्रमुख तथ्य
- भारत रत्न प्रत्येक वर्ष अधिकतम तीन व्यक्तियों को दिया जाता है लेकिन वर्ष 1999 में यह सम्मान चार लोगों को दिया गया जो अपवाद है।
- भारत रत्न देने का निर्णय केन्द्र सरकार का होता है यह जरूरी नहीं हर वर्ष दीया जाय यह केन्द्र सरकार पर निर्भर है।
- भारत रत्न सम्मान दो बार 1977 से 1980 सरकार बदलने के कारण एवं 1992 से 1995 तक केरल और मध्य प्रदेश में याचिका दायर होने के कारण स्थगित रहा।
- वरीयता सूची में भारत रत्न प्राप्तकर्ता को 7वें स्थान प्राप्त है। इन्हे केबिनेट मंत्री के बराबरी का दर्जा एवं वीआईपी सुविधाएं प्राप्त है।
- भारत रत्न प्राप्त व्यक्ति संसद के सत्रों एवं बैठकों में भाग ले सकते हैं। गणतंत्र दिवस समारोह में विशेष अतिथि के रूप में भाग ले सकते हैं।
- भारत रत्न प्राप्त करने वाले व्यक्ति भारतीय संविधान के अनुच्छेद 18(क) के अनुसार अपने नाम के आगे या पीछे भारत रत्न शब्द नहीं लगा सकते लेकिन अपने बायोडाटा या विजिटिंग कार्ड पर भारत रत्न प्राप्तकर्त लिख सकते हैं।
- भारत रत्न से सम्मानित व्यक्ति को इनकम टैक्स की छुट हैं साथ ही इन्हे हवाई यात्रा, रेल या बस यात्रा सेवा निशुल्क है।
- सर्वप्रथम 1966 में पहली बार लाल बहादुर शास्त्री को भारत रत्न सम्मान मरणोपरांत दिया गया।
- अबतक कुल 16 व्यक्ति ऐसे हैं जिन्हें यह सम्मान मरणोपरान्त दिए गए हैं।
- पंडित जवाहरलाल नेहरु एवं श्रीमती इंद्रा गांधी दो ऐसे लोग हैं जिन्होंने प्रधानमंत्री रहते हुए भारत रत्न के लिए अपने नाम का सिफारिश स्वयं को किया।
- खेल के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान देने वाले खिलाड़ियों को भारत रत्न देने का निर्णय 2011 में लिया गया एवं सर्वप्रथम सचिन तेंदुलकर को खेल में सराहनीय योगदान के लिए यह सम्मान दिया गया।
- भारत रत्न से सम्मानित प्रथम महिला श्रीमती इंदिरा गांधी थी जिन्हे 1971 में भारत रत्न दीया गाया। अबतक भारत रत्न पाने वाली कुल महिलाओं की संख्या 5 है।
- अब तक दो गैर भारतीयों खान अब्दुल गफ्फार खान एवं नेल्सन मंडेला को यह सम्मन प्राप्त हुआ है।
- नेता जी सुभाष चन्द्र बोस को मरणोपरान्त सन 1992 में भारत रत्न देने की घोषणा हुई लेकिन उनकी मृत्यु विवादित होने के कारण उनके परिवार ने यह सम्मान वापस कर दिया। जो सम्मान वापस लिए जाने का एक मात्र उदाहरण है।
भारत रत्न पुरस्कार से सम्बन्धित FAQs
भारत रत्न सर्वप्रथम किसे मिला?
वर्ष 1954 में भारत रत्न सर्वप्रथम सी. राजगोपालाचारी के साथ सरपल्ली राधाकृष्णन एवं सीवी रमन मिला।
भारत रत्न प्राप्त करने वाले प्रथम विदेशी व्यक्ति कौन थें?
खान अब्दुल गफ्फार खान प्रथम गैर भारतीय थे जिन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया।
अब तक कितने महिलाओं को भारत रत्न मिला है?
अब तक कुल पांच महिलाएं ऐसी हैं जिन्हें भारत रत्न प्राप्त हुआ है।
भारत का सबसे बड़ा पुरस्कार कौन है?
भारत रत्न भारत का सबसे बड़ा सम्मान पुरस्कार है। द्वितीय बड़ा पुरस्कार पद्मविभूषण है।
भारत रत्न पाने वाली प्रथम महिला कौन थी?
भारत के प्रधानमन्त्री रही श्रीमती इंदिरा गांधी भारत रत्न पाने वाली प्रथम महिला थीं जिन्हें वर्ष 1971 मे सम्मानित किया गया।