100 Indian Polity MCQ in Hindi PDF | भारतीय राजव्यवस्था पर बहुविकल्पीय प्रश्न

Indian polity MCQ in Hindi: भारतीय राजव्यवस्था विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं के लिए एक महत्वपूर्ण सामान्य अध्ययन का विषय है। यूपीएससी, बीपीएससी, रेलवे एवं अन्य कई परीक्षा जिसमें सामान्य अध्ययन से संबंधित प्रश्न होते हैं वैसे परिक्षाओं के लिए भारतीय संविधान एवं राजव्यवस्था से कई प्रश्न पुछे जाते है।

इस पोस्ट में भारतीय संविधान एवं राजव्यवस्था से चुने हुए बहुविकल्पीय प्रश्न तैयार किया गया है जो सभी परीक्षाओं के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है।  Indian polity MCQ in Hindi का pdf फाईल आप नीचे दिए गए डाऊनलोड लिंक पर क्लिक कर प्राप्त कर सकते हैं।

 Indian polity MCQ in Hindi
Indian polity MCQ in Hindi

भारतीय राजव्यवस्था पर 100 चयनित बहुविकल्पीय प्रश्न (100 Selected Indian Polity MCQ in Hindi)

दिए गए सभी बहुविकल्पीय प्रश्नों का उत्तर प्रत्येक 10 प्रश्नों के बाद Answer Box में दिया गया है।

1. निम्न में से किसे भारतीय संविधान का कुंजी कहते है?

(a). मौलिक अधिकार 

(b). उद्देशिका 

(c).  संविधान संशोधन

(d).  संवैधानिक उपचारों का अधिकार

2. भारतीय संविधान के किस भाग को संविधान का आत्मा भी कहते हैं?

(a). मूल अधिकार 

(b). नीति निर्देशक तत्व 

(c). उद्देशिका 

(d). संवैधानिक उपचारों का अधिकार 

3. निम्न में से कौन संविधान सभा के अस्थाई अध्यक्ष थें?

(a). डॉ. राजेंद्र प्रसाद 

(b). डॉ. सचिदानंद सिन्हा 

(c).  पं. जवाहर लाल नेहरू 

(d). डॉ. बी आर अम्बेडकर 

4. संविधान सभा में प्रारूप समिति के अध्यक्ष कौन थे? 

(a).  डॉ राजेंद्र प्रसाद

(b). पं. जवाहरलाल नेहरू

(c). डॉ भीमराव अंबेडकर

(d). बी. एन. राव

5. संविधान सभा का प्रथम बैठक कब हुई?

(a). 9 जुलाई 1946

(b). 9 सितंबर 1946

(c). 9 नवंबर 1946

(d). 9 दिसंबर 1946

6.  किसके तहत भारतीय संविधन की निर्माण करने के लिए एक संविधान सभा का गठन हुई?

(a). माउंटबेटन योजना

(b). कैबिनेट मिशन

(c).  क्रिप्स मिशन

(d).  वेवेल योजना 

7. निम्न में से किस देशी रियासत ने संविधान सभा में भाग नहीं लिया था?

(a). बंगाल रियासत 

(b). हैदराबाद रियासत

(c). उदेपुर रियासत

(d). नागपुर रियासत

8. संविधान सभा में महिला सदस्यों की संख्या कितनी थीं?

(a). 09

(b). 13

(c). 15

(d). 18

9. 1946 में संविधान सभा के स्थाई अध्यक्ष किसे चुना गया?

(a). सुचेता कृपलानी 

(b). डॉ. राजेन्द्र प्रसाद 

(c).  पं. जवाहर लाल नेहरू 

(d). डॉ. बीआर अंबेडकर 

10. निम्न में से किसका नाम भारत के प्रधानमंत्रीयों की सूचि में शामिल नहीं है

(a). पंडित जवाहरलाल नेहरू 

(b). चौधरी चरण सिंह 

(c). मोरारजी देसाई 

(d). डॉ. राजेन्द्र प्रसाद

देखें भारत के प्रधानमंत्रियों की सूची 

Indian polity MCQ in Hindi question 1 to 10 answers 

Answers 
1-b2-d3-b4-c5-d
6-b7-b8-c9-b 10-d

11. निम्न में से किसके तहत अप्रत्यक्ष चुनाव प्रणाली की शुरुआत हुई?

(a). भारत परिषद अधिनियम 1892

(b). भारत परिषद अधिनियम 1909

(c). भारत शासन अधिनियम 1919

(d). भारत शासन अधिनियम 1935

12. किस अधिनियम द्वारा भारत के प्रांतों में द्वैध शासन व्यवस्था का अंत किया गया?

(a). भारत परिषद अधिनियम 1892

(b). भारत परिषद अधिनियम 1909

(c). भारत शासन अधिनियम 1919

(d). भारत शासन अधिनियम 1935

13. पहली बार मुस्लिमों के लिए पृथक प्रतिनिधित्व का उपबन्ध किया गया –

(a). भारत परिषद अधिनियम 1892

(b). भारत परिषद अधिनियम 1909

(c). भारत शासन अधिनियम 1919

(d). भारत शासन अधिनियम 1935

14. निम्न में से किससे मार्ले मिंटो सुधार के नाम से जाना जाता है?

(a). अधिनियम 1873

(b). भारत परिषद अधिनियम 1892

(c). भारत परिषद अधिनियम 1909

(d). भारत शासन अधिनियम 1919

15. भारतीय संविधान में नीति निर्देशक तत्व की अवधारणा किस देश से लिया गया है?

(a). ब्रिटेन

(b). आयरलैंड 

(c). रूस 

(d). संयुक्त राज्य अमेरिका 

16. किस अधीनियम के तहत भारत परिषद का अंत किया गया?

(a). भारत परिषद अधिनियम 1892

(b). भारत परिषद अधिनियम 1909

(c). भारत शासन अधिनियम 1935

(d). भारत शासन अधिनियम 1946

17. भारतीय संविधान में मूल अधिकारों की अवधारणा किस देश के संविधान से लिया गया है?

(a). फ्रांस 

(b). ब्रिटेन 

(c). रूस 

(d). संयुक्त राज्य अमेरिका

18. निम्न में कौन कैबिनेट मिशन के सदस्य नहीं था?

(a). स्टोफार्ड क्रिप्स 

(b). पैथिक लॉरेंस 

(c). ए बी अलेक्जेंडर 

(d). वारेन हेस्टिंग्स 

19. संविधान के अनुसार लोक सभा में अधिकतम सदस्यों की संख्या कितनी हो सकती हैं?

(a). 545

(b). 547

(c). 552

(d). 542

20. सरकरिया आयोग का सम्बन्ध किसके साथ था?

(a).  विधायिका और कार्यपालिका के बीच संबंध 

(b). कार्यपालिका और न्यायपालिका के बीच संबंध 

(c). संघ और राज्य के बीच संबंधी

(d). राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के बीच संबंध 

Indian polity MCQ in Hindi question 11 to 20 answers

Answers 
11-a12-d13-b14-c15-b
16-c17-d18-d19-c 20-c

21. 42वें संविधान संशोधन में संविधान के प्रस्तवना में निम्न में से कौन से शब्द नहीं जोड़ा गया?

(a). समाजवादी 

(b). पंथ निरपेक्ष 

(c). राष्ट्र की अखंडता 

(d). उपासना की स्वतंत्रता 

22. संविधान के किस अनुसूचि में 22 भाषाओं का उल्लेख किया गया है?

(a). आठवीं अनुसूची 

(b). छठीं अनुसूचि 

(c). नौवीं अनुसूचि 

(d). बारहवीं अनुसूचि 

23. वर्तमान समपवर्ती सूची में कितने विषयों को शामिल किया गया है?

(a). 47

(b). 52

(c). 67

(d). 97

24. किस अनुच्छेद के अनुसर संसद किसी राज्य के सीमाओं या नाम में परिर्वतन कर सकती है?

(a). अनुच्छेद 1 

(b). अनुच्छेद 1क

(c). अनुच्छेद 2

(d). अनुच्छेद 3

25. राज्य पुनर्गठन आयोग अधिनियम कब पारित किया गया?

(a). जून 1952

(b). जुलाई 1952

(c). जून 1956

(d). जुलाई 1956

26. किस संविधान संशोधन द्वारा सिक्किम को 1975 में राज्य बनाया गया?

(a). 32वां संविधान संशोधन 

(b). 36वां संविधान संशोधन

(c). 62वां संविधान संशोधन

(d). 66वां संविधान संशोधन

27. संविधान के किस भाग में मौलिक अधिकार का वर्णन है?

(a). भाग 2

(b). भाग 3

(c). भाग 4

(d). भाग 5

28. यदि पंचायत भंग होता है तो किस अवधि में निर्वाचन जरुरी होगा?

(a). 1 माह

(b). 3 माह 

(c). 6 माह 

(d). 1 वर्ष 

29. भारत में सबसे पहला नगर निगम निम्न में से कहां स्थापित किया गया?

(a). दिल्ली 

(b). मुम्बई 

(c). कोलकाता 

(d). मद्रास 

30. भारतीय संविधान के किस भाग में आपात उपबंध की व्याख्या किया गया है?

(a). भाग 4

(b). भाग 8

(c). भाग 14

(d). भाग 18

Indian polity MCQ in Hindi question 21 to 30 answers

Answers 
21-d22-a23-b24-d25-d
26-b27-b28-c29-d 30-d

31. 6 से 14 वर्ष के बच्चों के लिए अनिवार्य शिक्षा किस संविधान संशोधन द्वारा पारित हुआ?

(a). 42वां संविधान संशोधन

(b). 48वां संविधान संशोधन

(c). 91वां संविधान संशोधन

(d). 86वां संविधान संशोधन 

32. भारतीय संविधान के किस भाग को भारत का अधिकार पत्र (Magna Carta) भी कहते हैं?

(a). भाग 3

(b). भाग 5

(c). भाग 15

(d). भाग 20

33. निम्न में से कौन से मौलिक अधिकार संविधान के अनुच्छेद 23 एवं 24 में वर्णित हैं?

(a). समता का अधिकार 

(b). स्वतंत्रता का अधिकार 

(c). शोषण के विरुद्ध अधिकार 

(d). शिक्षा का अधिकार

34. प्रेस की स्वतंत्रता का अधिकार वर्णित हैं-

(a). अनुच्छेद 19

(b). अनुच्छेद 19a

(c). अनुच्छेद 19b

(d). अनुच्छेद 19c

35. किस संविधान संशोधन द्वारा यह निश्चित किया गया है कि मंत्रिमंडल में मंत्रियों की संख्या लोक सभा सदस्यों की संख्या के पंद्रह प्रतिशत से अधिक नहीं होगी?

(a). 90वां संविधान संशोधन 

(b). 91वां संविधान संशोधन 

(c). 92वां संविधान संशोधन 

(d). 93वां संविधान संशोधन 

36. निम्न में से कौन सही सुमेल नही है?

      भाग I                     भाग II

   अधिकार                   अनुच्छेद

(a). अवसर की समानता – अनु. 16

(b). अस्पृश्यता निवारण  – अनु. 17

(c). उपाधियों का अंत    – अनु. 18

(d). संघ बनने की छूट    – अनु. 21

37. किस संविधान संशोधन द्वारा भारतीय संविधान में नागरिकों के मूल कर्तव्य को शामिल किया गया?

(a). 42वां संविधान संशोधन

(b). 48वां संविधान संशोधन

(c). 73वां संविधान संशोधन

(d). 56वां संविधान संशोधन

38. किस समिति ने 1957 में भारत में त्रिस्तरीय पंचायतीराज व्यवस्था की सिफारिश की?

(a). अशोक मेहता समिति

(b). बलवंत राय मेहता समिति

(c). केलकर समिति

(d). हनुमंत्या समिति

39. पंचायतीराज व्यवस्था सर्वप्रथम कहां लागू की गई?

(a). मद्रास 

(b). चेन्नई 

(c). नागौर 

(d). हिसार 

40. लोकसभा द्वारा पारित धन विधेयक को राज्यसभा को प्राप्त होने के बाद कितने दिनों के भीतर वापस लौट आना पड़ता है?

(a). 3 दिन 

(b). 9 दिन 

(c). 14 दिन 

(d). 30 दिन 

Indian polity MCQ in Hindi question 31 to 40 answers

Answers 
31-d32-a33-c34-b35-b
36-d37-a38-b39-c 40-c

41.राज्यसभा के चुनाव के लिए निर्धारित अपेक्षित न्यूनतम आयु क्या है?

(a).  21 वर्ष

(b). 25 वर्ष

(c). 30 वर्ष

(d). 35 वर्ष 

42. संविधान का 52 वा संशोधन संबंधित है

(a). दल-बदल से

(b). आरक्षण से

(c). निर्वाचन से

(d). अल्पसंख्यकों के संरक्षण से

43. निम्न में से किस सूची में शामिल विषयों पर केंद्र व राज्य दोनों सरकार कानून बना सकती है?

(a).  संघ सूची 

(b). राज्य सूची 

(c). समवर्ती सूची 

(d). अवशिष्ट सूची 

44. राष्ट्रपति राज्यसभा में कितने सदस्यों को मनोनीत कर सकता है?

(a). 2 सदस्यों को 

(b). 6 सदस्यों को 

(c). 8 सदस्यों को 

(d). 12 सदस्यों को 

45. निम्न में से किसके द्वारा संविधान का प्रारूप तैयार किया गया?

(a). डॉ राजेंद्र प्रसाद

(b). पं. जवाहरलाल नेहरू

(c). डॉ भीमराव अंबेडकर

(d). बी. एन. राव

46. किस वाद में सर्वोच्च न्यायालय ने प्रस्तावना को संविधान का मूल ढांचा माना है?

(a). केशवानंद भारती वाद 

(b). बेरूबाड़ी वाद 

(c). गोलकनाथ बनाम पंजाब वाद 

(d). शंकरी प्रसाद बनाम भारत संघ

47. भारतीय संविधान में अनुसूचियों की संख्या कितनी है?

(a). 8

(b). 9

(c). 10

(d). 12

48. संविधान के किस अनुसूचि में केंद्र राज्य के शक्तियों की बटवारा को शमिल किया गया है?

(a). प्रथम अनुसूचि

(b). चौथी अनुसूचि

(c). सातवीं अनुसूचि

(d). नौवीं अनुसूचि 

49. किस संविधान संशोधन द्वारा दिल्ली को राष्ट्रिय राजधानी क्षेत्र घोषित किया गया?

(a). 63वां संविधान संशोधन 

(b). 66वां संविधान संशोधन

(c). 69वां संविधान संशोधन

(d). 72वां संविधान संशोधन

50. निम्न में से किस देशी रियासत  पुलिस कार्रवाई के द्वारा भारत में विलय हुआ?

(a). जूनागढ़ 

(b). हैदराबाद 

(c). जम्मू-कश्मीर 

(d). मेवाड

Indian polity MCQ in Hindi question 41 to 50 answers

Answers 
41-c42-a43-c44-d45-d
46-a47-d48-c49-c 50-b

51. निम्न में से किस अनुसूचि में शामिल विषयों को न्यायालय में चुनौती नहीं दी जा सकती?

(a). सातवीं अनुसूची 

(b). आठवीं अनुसूची 

(c). नौवीं अनुसूची 

(d). दसवीं अनुसूची 

52. निम्न में से किस अनुच्छेद में संवैधानिक उपचारों का अधिकार शामिल हैं?

(a). अनुच्छेद 28

(b). अनुच्छेद 29

(c). अनुच्छेद 32

(d). अनुच्छेद 36

53. भारतीय संघ की कार्यपालिका शक्ति निहित है-

(a). लोक सभा में 

(b). राज्यसभा में 

(c). राष्ट्रपति में 

(d). प्रधानमंत्री में

54. किस संविधान संशोधन द्वारा 1976 में मौलिक कर्तव्यों को संविधान में शामिल किया गया?

(a). 42वें 

(b). 44वें 

(c). 46वें 

(d). 51वें 

55. भारत में राष्ट्रपति होने के लिए न्यूनतम आयु कितनी है?

(a). 25 वर्ष 

(b). 30 वर्ष 

(c). 35 वर्ष 

(d). 40 वर्ष 

56. निम्न में कौन राष्ट्रपति के निर्वाचक मंडल में शामिल नहीं है?

(a). राज्य सभा के निर्वाचित सदस्य 

(b). लोक सभा के निर्वाचित सदस्य

(c). राज्य विधानसभा के निर्वाचित सदस्य

(d). राज्य विधान परिषद के निर्वाचित सदस्य

57. संविधान से 52 वां संशोधन संबंधित है –

(a). आरक्षण से 

(b). दल बदल कानून से

(c). निर्वाचन आयोग से

(d). धर्म संरक्षण से 

58. भारत में संसद की लोक लेखा समिति के अध्यक्ष की नियुक्ति किसके द्वारा की जाती है?

(a). भारत के राष्ट्रपति द्वारा

(b). भारत के प्रधानमंत्री द्वारा

(c). लोकसभा के अध्यक्ष द्वारा

(d). राज्यसभा के अध्यक्ष द्वारा 

59. मूल अधिकारों की सूची से संपत्ति का अधिकार समाप्त किया गया है –

(a). 42वें संविधान संशोधन द्वारा 

(b). 44वें संविधान संशोधन द्वारा 

(c). 46वें संविधान संशोधन द्वारा 

(d). 52वें संविधान संशोधन द्वारा 

60. किस समिति के अनुशंसा पर मौलिक कर्तव्य को संविधान में शामिल किया गया?

(a). केलकर समिति 

(b). सरदार स्वर्ण समिति 

(c). लकड़वाला समिती 

(d). तेंदुलकर समिती 

Indian polity MCQ in Hindi question 51 to 60 answers

Answers 
51-c52-c53-c54-a55-c
56-d57-b58-c59-b 60-b

61. किस संविधान संशोधन द्वारा बच्चों को प्राथमिक शिक्षा माता पिता का कर्तव्य बनाया गया?

(a). 82वें संविधान संशोधन द्वारा

(b). 86वें संविधान संशोधन द्वारा

(c). 92वें संविधान संशोधन द्वारा

(d). 96वें संविधान संशोधन द्वारा

62. सर्वोच्च न्यायालय का न्यायाधीश पद से त्यागपत्र किसको लिख कर दे सकता है

(a). वरीय न्यायाधीश को

(b). राष्ट्रपति को

(c). प्रधानमन्त्री को

(d). महान्यायवादी को

63. संविधान के किस अनुच्छेद में ग्राम पंचायतो का गठन से संबंधित उल्लेख है?

(a). अनु. 38

(b). अनु. 40

(c). अनु. 48

(d). अनु. 50

64. भारतीय संसद में शामिल किया गया है –

(a). लोक सभा 

(b). राज्य सभा 

(c). राष्ट्रपति 

(d). उपरोक्त सभी

65. राष्ट्रपति द्वारा दोनों सदनों की संयुक्त बैठक आहूत करने पर बैठक की अध्यक्षता कौन करता है?

(a). राष्ट्रपति

(b). प्रधान मंत्री 

(c). लोकसभा अध्यक्ष 

(d). उपराष्ट्रपति 

66. भारत का महान्यायवादी किसके द्वारा नियुक्त किया जाता है?

(a). प्रधानमंत्री

(b). राष्ट्रपति 

(c). लोक सभा अध्यक्ष 

(d). विधि मंत्री 

67. भारतीय नागरिक संशोधन अधिनियम 1986 द्वारा देशीकरण द्वारा नागरिकता प्राप्त करने की शर्त है 

(a). पांच वर्षों से भारत में रहता हो 

(b). दस वर्षों से भारत में रहता हो

(c). आठ वर्षों से भारत में रहता हो

(d). इनमें से कोई नहीं

68. कार्यपालिका एवं न्यायपालिका का पृथक्करण शामिल है –

(a). अनु. 50

(b). अनु. 52

(c). अनु. 82

(d). अनु. 110

69. भारत में गठित उत्तरी क्षेत्रीय परिषद का मुख्यालय कहां है?

(a). नई दिल्ली 

(b). हिमाचल प्रदेश 

(c). इलाहाबाद 

(d). कोलकाता 

70. निम्न में से कौन से केंद्रशासित प्रदेश के विधान सभा से निर्वाचित सदस्य राष्ट्रपति के निर्वाचक मंडल में शामिल होते हैं?

(a). दिल्ली विधान सभा 

(b). पुडुचेरी विधान सभा 

(c). केवल a

(d). a तथा b दोनों 

Indian polity MCQ in Hindi question 61 to 70 answers

Answers 
61-b62-b63-b64-d65-c
66-b67-b68-a69-a 70-d

71. भारत के राष्ट्रपति किसके समक्ष सपथ ग्रहण करते हैं?

(a). प्रधान मंत्री के समक्ष 

(b). महान्यायवादी के समक्ष 

(c). मुख्य न्यायाधीश के समक्ष 

(d). लोक सभा अध्यक्ष के समक्ष 

72. किस अनुच्छेद के तहत राष्ट्रपति को क्षमा दान की शक्ति प्रदान हैं?

(a). अनुच्छेद 61

(b). अनुच्छेद 72

(c). अनुच्छेद 111

(d). अनुच्छेद 123

73. निम्न में से कौन राज्य सभा सदस्य नहीं होते हुए भी निर्णायक मत देने का अधिकार रखता है?

(a). राष्ट्रपति

(b). उपराष्ट्रपति

(c). लोक सभा अध्यक्ष 

(d). मुख्य न्यायाधीश 

74. मंत्री परिषद का प्रधान कौन होता है?

(a). राष्ट्रपति

(b). प्रधान मंत्री 

(c). लोक सभा अध्यक्ष 

(d). राज्य सभा अध्यक्ष 

75. मंत्री परिषद सामुहिक रूप से उतरदायी होता है –

(a). लोक सभा के प्रति 

(b). राज्य सभा के प्रति 

(c). राष्ट्रपति के प्रति 

(d). प्रधानमंत्री के प्रति 

76. अविश्वास प्रस्ताव द्वारा हटाए गए प्रथम प्रधान मंत्री कौन थें?

(a). मोरार जी देसाई 

(b). चौधरी चरण सिंह 

(c). विश्वनाथ प्रताप सिंह 

(d). एच डी देवगौड़ा 

77. निम्न में कौन सा उच्च सदन है?

(a). लोक सभा 

(b). राज्य सभा 

(c). विधान सभा 

(d). उपरोक्त सभी 

78. किस अनुच्छेद के तहत राष्ट्रपति को अध्यादेश जारी करने का अधिकार है?

(a). अनु. 61

(b). अनु. 74

(c). अनु. 78

(d). अनु. 123

79. राज्य सभा का पहली बार गठन कब हुआ?

(a). 1950

(b). 1952

(c). 1954

(d). 1956

80. राज्य सभा में किस राज्य की सदस्यों की संख्या सर्वधिक है?

(a). उत्तर प्रदेश 

(b). महाराष्ट्र

(c). आंध्र प्रदेश 

(d). तमिलनाडु 

Indian polity MCQ in Hindi question 71 to 80 answers

Answers 
71-c72-b73-b74-b75-a
76-c77-b78-d79-b 80-a

81. किस संविधान संशोधन द्वारा वयस्क होने का उम्र 21 से घटा कर 18 वर्ष कर दिया गया?

(a). 61वें संविधान संशोधन द्वारा

(b). 71वें संविधान संशोधन द्वारा

(c). 81वें संविधान संशोधन द्वारा

(d). 91वें संविधान संशोधन द्वारा

82. संसद के प्राक्कलन समिति में सदस्य होते हैं –

(a). राज्य सभा के 22 सदस्य 

(b). लोक सभा के 30 सदस्य 

(c). राज्यसभा के 22 व लोकसभा के 7

(d). राज्यसभा के 15 व लोकसभा के 7

83. निम्न में कौन से वायक्ति राष्ट्रपति एवं उपराष्ट्रपति दोनों ही पदो पर रहें?

(a). डॉ. एस राधाकृष्ण 

(b). डॉ. जाकिर हुसैन 

(c). डॉ. शंकर दयाल शर्मा 

(d). उपरोक्त सभी 

84. कोई विधेयक धन विधेयक है या नहीं इसका निर्णय कर सकता है –

(a). राष्ट्रपति 

(b). प्रधानमंत्री

(c). वित मंत्री 

(d). लोक सभा अध्यक्ष 

85. भारत के महान्ययवादी के सम्बन्ध में कौन से कथन सत्य है?

(a). नियुक्ति लोक सभा अध्यक्ष करता है। 

(b). संसद के किसी एक सदन का सदस्य होता है।

(c). संसद के कार्यवाही में भाग ले सकता है।

(d). महान्यवादी को सदन में मत देने का अधिकार है।

86. किसकी सलाह पर राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू किया जा सकता है?

(a). मुख्यमंत्री के सलाह पर 

(b). राज्य के राज्यपाल के सलाह पर 

(c). विधान सभा अध्यक्ष के सलाह पर 

(d). उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के सलाह पर 

87. लोकसभा का कार्यकाल पूरा होने से पहले बंद किया जा सकता है-

(a). राष्ट्रपति के स्वविवेक से

(b). प्रधानमंत्री के स्वविवेक से

(c). लोकसभा अध्यक्ष के स्वविवेक से

(d). प्रधानमंत्री की सिफारिश पर राष्ट्रपति द्वारा

88. राज्यसभा के सदस्य चुने जाते हैं –

(a). 2 वर्ष के लिए 

(b). 4 वर्ष के लिए

(c). 5 वर्ष के लिए

(d). 6 वर्ष के लिए 

89. लोकसभा का पहला आम चुनाव कब हुआ?

(a). 1947 ई. में 

(b). 1950 ई. में

(c). 1952 ई. में

(d). 1954 ई. में

90. 1 वर्ष में लोकसभा का कम से कम कितने सत्र बुलाया जाना अनिवार्य हैं?

(a). एक सत्र 

(b). दो सत्र 

(c). तीन सत्र 

(d). चार सत्र

Indian polity MCQ in Hindi question 81 to 90 answers

Answers 
81-a82-b83-d84-d85-c
86-b87-d88-d89-c 90-b

91. अनुच्छेद 356 का प्रयोग सर्वप्रथम किस राज्य पर किया गया था?

(a). पंजाब 

(b). हरियाणा 

(c). बिहार 

(d). उत्तर प्रदेश 

92. निम्न में कौन सा अनुच्छेद वित्तीय आपात से सम्बंधित है?

(a). अनु. 352

(b). अनु. 356

(c). अनु. 358

(d). अनु. 360

93. लोक सभा अध्यक्ष किसके समक्ष सपथ ग्रहण करता है?

(a). राष्ट्रपति 

(b). प्रधान मंत्री 

(c). मुख्य न्यायाधीश 

(d). सपथ ग्रहण नहीं करता 

94. किस संविधान संशोधन द्वारा मैथिली, संथाली, बोडो तथा डोंगरी भाषाओं को संविधान के आठवीं अनुसूची में शामिल किया गया?

(a). 91वें संविधान संशोधन द्वारा

(b). 92वें संविधान संशोधन द्वारा

(c). 93वें संविधान संशोधन द्वारा

(d). 94वें संविधान संशोधन द्वारा

95. भारत के संविधान सभा द्वारा राष्ट्रीय ध्वज को किस तिथि को अपनाया गया?

(a). 22 जून 1946

(b). 22 जुलाई 1947

(c). 22 जून 1952

(d). 22 जुलाई 1952

96. किस अनुच्छेद के अंतर्गत राष्ट्रपति आंग्ल-भारतीय समुदाय के लोगों का मनोनयन लोक सभा में कर सकता है?

(a). अनु. 330 

(b). अनु. 331

(c). अनु. 332

(d). अनु. 333

97. 73वां संविधान संशोधन सम्बंधित है –

(a). दल बदल से

(b). पंचायतीराज से

(c). नगरपालिका से

(d). राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र से 

98. संविधान के आठवीं अनुसूची में कितने भाषाओं को शमिल किया गया है? 

(a). 18

(b). 20

(c). 22

(d). 24

99. राज्य कार्यपालिका का प्रमुख होता है –

(a). उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश 

(b). राज्य के मुख्यमंत्री

(c). राज्य के राज्यपाल 

(d). विधान सभा अध्यक्ष 

100. स्वतन्त्र भारत के प्रथम गृह मंत्री थें –

(a). सरदार पटेल 

(b). गुलजारी लाल नंदा 

(c). यशवंत राव 

(d). ज्ञानी जैल सिंह 

Indian polity MCQ in Hindi question 91 to 100 answers

Answers 
91-a92-d93-d94-b95-b
96-b97-b98-c99-c 100-a

Indian polity MCQ in Hindi PDF Download 

Indian polity MCQ in Hindi question
Spread the love

Leave a Comment