vitamins name in Hindi, vitamins name and disease in Hindi, vitamins chemical name list: विटामिन मानव शरीर में अल्प मात्रा में मौजूद होते हैं लेकिन यह मानव शरीर को स्वस्थ रखने, वृद्धि एवं विकास के लिए एक महत्वपूर्ण तत्व हैं।
मानव शरीर में कई पोषक पदार्थों की आवश्यकता होती हैं जिनका कार्य अलग अलग हैं इन्हीं पदार्थो में जल, लवण एवं विटामिन उपापचय क्रियाओं को नियंत्रित करते हैं। मानव शरीर में विटामिन की कमी होने से कई प्रकार के रोग होते हैं अतः विटामिन हमारे शरीर को रोग से भी बचाते हैं।
इस लेख में आप मानव शरीर में उपस्थित सभी विटामिनो के नाम, उनके रासायनिक नाम, विटामिन से होने वाले रोग एवं अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों से अवगत हो सकेंगे।
विटामिन क्या है? मानव शरीर में कितने प्रकार की विटामिन पाए जाते हैं? (Vitamins name in Hindi, Vitamins name and disease in Hindi, Vitamins chemical name list)
विटामिन या जीवन सत्व वे पोषक पदार्थ हैं जो मानव शरीर की विभिन्न उपापचय क्रियाओं को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। यह एक कार्बनिक यौगिक हैं जिसकी खोज 1911 ई. में पोलैंड निवासी एवं बायोकेमिस्ट कसीमीर फंक (Ksimir Funk) ने किया था।
विटामिन से शरीर को कोई भी कैलोरी प्राप्त नहीं होती लेकिन शारीर में उपापचय क्रिया के लिए अत्यंत आवश्यक तत्व है। विटामिन हमरे शारीर में रोगों से भी लड़ते हैं इस लिए इसे रक्षात्मक पदार्थ भी कहते हैं। मानव शरीर में कुल 13 प्रकार के विटामीन मौजूद हैं जो शरीर में विभिन्न रूपों से उपापचय (Metabolism) के कार्य करते हैं।

विटामिनों का वर्गीकरण
मानव शरीर में पाए जाने वाले विटामिनो को घुलनशीलता एवं शरीर में बनने के आधार पर वर्गीकृत किया जाता है। घुलनशीलता के आधार पर विटामिन को दो वर्गों में विभक्त किया जाता हैं:
1). जल में घुलने वाले विटामिन – विटामिन B तथा C जल में घुलनशील विटामिन हैं।
2). वसा या कार्बानिक घोलको में घुलनशील – विटामिन A, D, E तथा विटामिन K वसा में घुलनशील विटामिन हैं।
सभी विटामिन मानव शरीर में नहीं बनते इनका स्रोत बाह्य भी होते हैं इस आधार पर शरीर में बनने वाले एवं बाह्य स्रोत से पूर्ति के अधार पर विभक्त किया जा सकता हैं, जैसे- विटामिन D का स्रोत सूर्य का प्रकाश एवं विटामिन C का स्रोत खट्टे फल है।
विटामिनों के नाम एवं रासायनिक नाम – Vitamins chemical name list in Hindi, Vitamins name and disease in Hindi
क्र. सं. | विटामिनों के नाम | विटामिनों के रासायनिक नाम |
1. | विटामिन- A | रेटिनॉल |
2. | विटामिन- B1 | थायमिन |
3. | विटामिन- B2 | राइबोफ्लेविन |
4. | विटामिन- B3 | निकोटिनैमाइड/नियासीन |
5. | विटामिन- B5 | पेंटोथेनिक अम्ल |
6. | विटामिन- B6 | पाइरीडॉक्सिन |
7. | विटामिन- B7 | बायोटिन |
8. | विटामिन- B11 | फॉलिक अम्ल |
9. | विटामिन- B12 | साएनोकाबालमिन |
10. | विटामिन- C | एस्कॉर्बिक अम्ल |
11. | विटामिन- D | कैल्सिफेरॉल |
12. | विटामिन- E | टेकोफेरॉल |
13. | विटामिन- K | फिलोक्विनोन |
विटामिनों से होने वाले रोग एवं उनके स्रोत- Vitamins name and disease in Hindi
मानव शरीर में पाए जाने वाले सभी 13 प्रकार के विटामिनों के नाम उनके रासायनिक नाम, विटामिन से होने वाले रोगों एवं विटामिन के स्रोत के बारे में विस्तार पूर्वक जानें।

विटामिन- A का रसायनिक नाम एवं होने वाले रोग
यह एक वसा में घुलनशील विटामिन है जो मानव नेत्र, त्वचा, हड्डी एवं शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूती प्रदान करता है। मानव शरीर में विटामिन ए यकृत में भंडारित होते हैं। इसका रसायनिक नाम रेटिनॉल है। हरी साग-सब्जी, दूध, पनीर,अंडे, मछली आदि विटामिन A के प्रमुख स्रोत हैं। संक्रमणों, रतौंधी, जिरोप्थैलिमिय विटामिन ए की कमी से होने वाले प्रमुख रोग हैं।
विटामिन- B1 का रसायनिक नाम एवं होने वाले रोग
विटामिन B1 का रसायनिक नाम थायमिन है। यह शरीर में उपस्थित कार्बोहाइड्रेट को ऊर्जा में परिवर्तित करने का कार्य करता है। इस विटामिन का मुख्य स्रोत अंडा, मांस, दूध, मुंफली, हरी सब्जियां, दाल आदि हैं। विटामिन B1 की कमी से बेरी-बेरी रोग होता है। पैर में सूजन एवं जिन्झिनी इसके लक्षण है।
विटामिन- B2 का रसायनिक नाम एवं होने वाले रोग
विटामिन B2 का रसायनिक नाम राइबोफ्लेविन है यह विटामिन शरीर में उपस्थित एड्रिनल ग्रंथि एवं थायराइड ग्रंथि को ठीक से काम करने में सहयता करता है और साथ ही प्रोटीन के उपापचय क्रिया में मदद करता है। त्वचा का फटना एवं रूखापन, होठ फटना, मुह में छाला एवं आंख का लाल होना आदि इसके लक्षण हैं। खमीर, कलेजी, मांस, दूध, हरी सब्जियां आदि विटामिन B2 का मुख्य स्रोत हैं।
विटामिन- B3 का रसायनिक नाम एवं होने वाले रोग
विटामिन B3 का रसायनिक नाम निकोटिनैमाइड या नियासीन है। शरीर में कैलोस्ट्रोल को नियंत्रित करने, पाचन तंत्र, तंत्रिका तंत्र एवं त्वचा को स्वस्थ रखने में विटामिन B3 सहायक होता है। मांस, आलू, टमाटर, पत्ती वाली सब्जियां, मुंगफली आदि आहार इसके प्रमुख स्रोत हैं। विटामिन बी3 के कमी से होने वाले रोगों में पेलाग्रा अथवा त्वचा दाद तथा 4-डी सिंड्रोम प्रमुख है।
विटामिन- B5 का रसायनिक नाम एवं होने वाले रोग
पानी में घुलनशील यह विटामिन मानव शरीर में हार्मोन को उत्तेजित करने एवं तनाव को कम करने में सहायता होने के साथ यह फैट और कार्बोहाइड्रेट को ऊर्जा में परिवर्तित करने में भी मदद करता है। विटामिन B5 का रसायनिक नाम पेंटोथेनिक अम्ल है। इस विटामिन का मुख्य स्रोत मांस, मुंगफली, गन्ना, टमाटर आदि हैं। बाल का सफेद होना एवं मंद बुद्धि का होना विटामिन B5 कमी के कारण होता है।
विटामिन- B6 का रसायनिक नाम एवं होने वाले रोग
विटामिन B6 का रसायनिक नाम पाइरीडॉक्सिन है। इस विटामिन में एंटीऑक्सीडेंट एवं एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होने के कारण यह मानव शरीर को फिट एवं हेल्दी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है साथ ही हीमोग्लोबिन के निर्माण में भी बी6 का अहम भूमिका होता है। अनाज, मांस, यकृत, मछ्ली, आलू, मकई आदि आहार इसके प्रमुख स्रोत हैं। विटामिन B6 के कारण मानव में त्वचा रोग एवं एनीमिया होता है।
विटामिन- B7 का रसायनिक नाम एवं होने वाले रोग
मानव शरीर में प्रोटीन का अवशोषण एवं ग्लूकोज के निर्माण में सहायक विटामिन B7 को विटामिन H के नाम से भी जाना जाता है इसका रसायनिक नाम बायोटीन है। यह उपापचय प्रक्रिया को सरल एवं बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। विटामिन बी7 के कमी से बालों का पतला होना एवं झड़ना, शरीर में दर्द होना एवं लकवा हो जाने की संभावना रहती है। अण्डा, मांस, यकृत एवं दूध इसके प्रमुख स्रोत हैं।
विटामिन- B11 का रसायनिक नाम एवं होने वाले रोग
औरतों में गर्भावस्था के दौरान सुंदर बालों एवं बच्चों के बेहतर ग्रोथ के लिए एवं पुरुषों में फर्टिलिटी बढ़ाने, केंसर जैसी बिमारी को दूर करने तथा तनाव को कम करने में विटामिन बी11 की भूमिका महत्वपूर्ण हैं। विटामिन B11 का रसायनिक नाम फॉलिक अम्ल है। पेचिस एवं एनीमिया इस विटामिन की कमी से होने वाले प्रमुख रोग हैं। दाल, अण्डा, यकृत, सेम एवं अन्य हरी सब्जियां इसके प्रमुख स्रोत हैं।
विटामिन- B12 का रसायनिक नाम एवं होने वाले रोग
विटामिन B12 एक महत्वपूर्ण पोषक तत्व है जो मानव शरीर के तंत्रिका कोशिकाओं एवं रक्त कोशिकाओं को स्वस्थ रखने में सहायक होता है साथ ही हमारे इम्यून सिस्टम को बढ़ाने तथा तनाव को कम करने में मदद करता है। विटामिन B12 का रसायनिक नाम साएनोकाबालमिन है। पांडु रोग जिसे जॉन्डिश या पीलिया भी कहते हैं मुख्यतः विटामिन बी12 की कमी से होती है। मांस, दूध, कलेजी आदि इसके मुख्य स्रोत हैं।
विटामिन- C का रसायनिक नाम एवं होने वाले रोग
मानव शरीर के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण विटामिन है यह शरीर के लिए एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। त्वचा के नमी बनाए रखने एवं घावों को भरने में विटामिन सी का महत्वपूर्ण भूमिका होता है। इसका रसायनिक नाम एस्कॉर्बिक अम्ल है। विटामिन सी की कमी से स्कर्बी एवं मसूढ़े का फुलने जैसी रोग होते हैं। नींबू, संतरा, नारंगी, अवला, टमाटर, खट्टे फल, मिर्च एवं अंकुरित अनाज विटामिन C के अच्छे स्रोत हैं।
विटामिन- D का रसायनिक नाम एवं होने वाले रोग
विटामिन डी जिसे सनशाइन विटामिन के नाम से भी जाना जाता है। विटामिन डी शरीर के हड्डियों को मजबूती प्रदान करता है एवं हड्डियों में कैलशियम और फॉस्फोरस के स्तर को बनाए रखने में सहायक होता है। वसा में घुलनशील विटामिन D का रसायनिक नाम कैल्सिफेरॉल है तथा ये शरीर में D2 (अर्गोकेल्सिफेरोल) एवं D3 (कोलेकेल्सिफेरोल) के रूप में उपस्थित रहते हैं। विटामिन D का मुख्य स्रोत सूर्य का प्रकाश है इसके अलावा अंडे के पीले भाग, दूध, मछलियुक्त तेल आदि खाद्य पदार्थ है। विटामिन डी के कमी से बच्चों में रिकेट्स तथा व्यस्क में ओस्टियोमलेशिया रोग होता है जिसमें हड्डियां कमज़ोर पड़ जाती हैं।
विटामिन- E का रसायनिक नाम एवं होने वाले रोग
विटामिन ई एक फैट में घुलनशील विटामिन है जिसका रसायनिक नाम टेकोफेरॉल है यह विटामिन एंटीऑक्सिडेंट का उत्तम स्रोत है यह बॉडी सेल्स को डैमेज होने से बचाता है। त्वचा एवं चेहरे के निखार, बाल एवं प्रजनन क्षमता को बढ़ाने के लिए विटामिन ई का महत्वपूर्ण भूमिका होता है। पत्तीदार सब्जियां, अंकुरित अनाज, दूध, मक्खन एवं वनस्पति तेल इसके मुख्य स्रोत हैं।
विटामिन- K का रसायनिक नाम एवं होने वाले रोग
विटामिन K का रसायनिक नाम फिलोक्विनोन है जो शरीर में K1 एवं K2 के रुप में पाए जाते हैं। विटामिन K का संश्लेषण हमारे शरीर के कोलन में होता है तथा इसका अवशोषण भी यहीं होता है। इस विटामिन का मुख्य कार्य खून निकलने पर थक्का जमने में मदद करना है इसके अलावा हड्डियों को मजबूती प्रदान भी करता है। विटामिन K का मुख्य स्रोत हरी सब्जियां, टमाटर , सरसों का साग, डेयरी उत्पाद आदि हैं।
All Vitamins Name and Disease in Hindi Free PDF Download
निष्कर्ष
निष्कर्तः कहा जा सकता है कि शरीर को स्वस्थ रखने में शरीर में उपस्थित सभी प्रकार के विटामिन अहम भूमिका निभाता है। विटामिनों को शरीर में संतुलन बनाए रखने के लिए विभिन्न प्रकार खाद्य पदार्थ जो विटामिन के मुख्य स्रोत हैं को आहार में शामिल करना चाहिए जो शरीर में विटामिनों के कमी से होने वाले रोगों को दूर करता है।
रसायनिक खादों के प्रयोग एवं पर्यावरण प्रदूषण के कारण आहार में पोषक तत्वों की कमी के कारण शरीर को संतुलित मात्रा में विटामिन नहीं मिल पा रहा अतः विटामिनों की पूर्ति हेतु दवाओं का भी प्रयोग किए जा रहे हैं।
विटामिनों के नाम, विटामिनों के रासायनिक नाम एवं इनसे होने वाले रोगों से संबंधित प्रश्न अक्सर विभिन्न परिक्षाओं में शामिल किया जाता है अतः सभी परीक्षार्थियों के लिए vitamins name in Hindi, vitamins name and disease in Hindi, vitamins chemical name list याद रखना चाहिए।
अस्विकरणीय:
यह लेख लोगों को केवल समान्य जानकारी देने के लिए है जो विभिन्न स्रोतों के आधार पर लिखा गया है। अतः प्रस्तुत लेख में वर्णित तथ्यों की सटीकता की जवाबदेही हमारी नहीं है।
अधिकतर पूछे जाने वाले प्रश्न
विटामिन की खोज किसने किया?
सर्वप्रथम 1911 ई. में कसीमिर फंक (Funk) द्वारा विटामिन की खोज की गई। विटामिन A तथा B की खोज मैकुलन द्वारा किए गए, विटामिन C की खोज होल्कट ने किया तथा विटामिन D की खोज हॉपकिंस द्वारा किया गया।
कौन से विटामिन जल में घुलनशील हैं?
मानव शरीर में कुल 13 प्रकार के विटामिन पाए जाते है जिसमें विटामिन B तथा C जल में घुलनशील हैं अन्य सभी विटामिन वसा में घुलनशील होते हैं।
नवीनतम खोजा गया विटामिन कौन सा है?
विटामिन B17 को हाल ही में खोजा गया है जो एक एंटीकैंसर विटामिन है यह मुख्य रुप से तरबूज में पाया जाता है।