Nobel Prize 2022 Winners List in Hindi| नोबेल पुरस्कार 2022 विजेताओं की सूची

Nobel prize 2022 winners list in Hindi / नोबेल पुरस्कार 2022 विजेताओं की सूचि: हाल ही में नोबेल पुरस्कार 2022 के उन विजेताओं का नाम घोषित किया गया है जिन्होंने जीवन को बेहतर बनाने के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण एवं सराहनीय कार्य किया। इस बार नोबल पुरस्कार 2022 के विजेताओं के सूची (Nobel prize 2022 winners list in Hindi) में अलग-अलग क्षेत्रों के कुल 12 लोग एवं 2 संस्थान शामिल है।

नोबेल पुरस्कार विश्व के सर्वश्रेष्ठ पुरस्कारो में से एक है जो अल्फ्रेड नोबेल के स्मृति में दिए जाते हैं। यह पुरस्कार उनके द्वारा 1995 मे घोषित वसीयत के अनुसार उन व्यक्तियों या संस्थाओं को दिए जाते है जो मानव जीवन की उत्कृष्टता में बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान दिया हो।

यह पुरस्कार मुख्यतः शांति, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, चिकित्सा, साहित्य एवं अर्थशास्त्र के क्षेत्र में सर्वश्रेठ योगदान देने वाले व्यक्तित्व को प्रत्येक वर्ष दिया जाता है। इस लेख में नोबेल पुरस्कार 2022 विजेताओं की सूची (Nobel prize 2022 winners list in Hindi), भारतीय नोबल पुरस्कार विजेताओं की सूची, तथा नोबेल पुरस्कार से सम्बन्धित मुख्य तथ्यों के बारे में जानकारी दी गई है।

Nobel Prize 2022 Winners List In Hindi – नोबेल पुरस्कार 2022 विजेताओं की सूची 

क्र.स.क्षेत्र विजेताओं के नाम सम्बन्धित क्षेत्र में योगदान 
1.शांति एलिस बलियात्त्सकी  (बेलारूस),
मानव अधिकार मेमोरियल संस्थान रूस, तथा सेंटर फॉर सिविल लिबर्टी संस्थान (यूक्रेन)।

अपने देश में नागरिक समाज के प्रतिनिधित्व करने, नागरिकों के युद्ध अपराधों, मानवाधिकारों के दुरुपयोग और सत्ता के दुरुपयोग के दस्तावेजीकरण के लिए संयुक्त रूप से सम्मानित किया गया।
2.भौतिक विज्ञान एलेन एस्पेक्ट  (फ्रांस),
जॉन एफ क्लोजर (अमेरिका), एवंएंटोन जीलिंगर (ऑस्ट्रेलिया)

क्क्वांटम इन्फॉर्मेशन साइंस और फोटोन्स पर रिसर्च, जो क्वांटम प्रौद्योगिकी के एक नए युग की नींव रखी है के लिए संयुक्त रूप से दिया गया।
3.रसायन विज्ञान बैरी शार्पलेस (अमेरिका),
मॉर्टन मेल्डल (डेनमार्क), और 
कैरोलिन बर्टोजी (अमेरिका)

क्लिक केमिस्ट्री और बायो- ऑर्थोगोनल प्रतिक्रियाओं की नींव रखने के लिए संयुक्त रूप से सम्मानित किया गया जो अब कई अनुप्रयोगों के साथ कैंसर को ठीक करने में अधिक महत्त्वपूर्ण योगदान देगी।
4.चिकित्सा प्रो. सवांते पाबो (स्वीडन)विलुप्त होमोनिन तथा मानव विकास से जुड़ी जीनोम के खोज के लिए सम्मानित किया गया।
5.साहित्य एनी एर्नाउक्स(फ्रेंच लेखिका)साहस और लाक्षणिक तिक्षणता के साथ व्यक्तिगत स्मृति के अंतस, व्यवस्थाओं और सामूहिक बाधाओ को उजागर करने वाली लेखन के लिए सम्मानित किया गया।
6.अर्थशास्त्र  बेन बर्नांके (अमेरिका),
डग्लस डायमंड (अमेरिका), और
फिलिप डिब्विग (अमेरिका)

बैंको और वित्तीय संकटों पर रिसर्च के लिए संयुक्त रूप से सम्मानित किया गया।
The Nobel prize 2022 winners list in Hindi

नोबेल पुरस्कार से सम्बन्धित महत्त्वपूर्ण तथ्य (Prize Important Facts In Hindi)

nobel prize 2022 winners list
The Nobel Prize

नोबेल पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार होने के साथ विश्व का चर्चित पुरस्कार भी है। अतः इस पुरस्कार के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने की इच्छा लगभग सभी लोगों में होती है। तो यहां आपके लिए नोबल पुरस्कार से सम्बन्धित कुछ महत्त्वपूर्ण एवं रोचक तथ्य को संकलित किया गया है –

  • नोबल पुरस्कार अल्फ्रेड नोबेल जो डायनामाईट के खोजकर्ता के रूप में जानें जाते हैं उन्ही स्मृति में यह पुरस्कार दी जाती है।
  • नोबेल पुरस्कार की शुरुआत 1901 ई. में हुई एवं पहली बार Henry Dunant एवं Frederic passy को सम्मलित रूप से शांति का नोबेल पुरस्कार दिया गया।
  • नोबल पुरस्कार विजेताओं का घोषणा प्रत्येक वर्ष के अक्टूबर माह में की जाती है एवं 10 दिसम्बर (अल्फ्रेड नोबेल की पुण्य तिथि) को वितरित किया जाता है।
  • नोबल पुरस्कार विजेताओं को एक गोल्ड मेडल, एक नोबल शार्टिफिकेट एवं 10 मिलियन स्वीडिश क्राउन प्रति पुरस्कार दिए जाते हैं।
  • नोबल पुरस्कार की राशि अल्फ्रेड नोबेल के दान दिए गए वसीयत के रूप मे जमा 31 बिलियन स्वीडिश क्रोन के ब्याज से दिया जाता है।
  • भौतिकी, रसायन, साहित्य एवं अर्थशास्त्र का नोबल पुरस्कार रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंस द्वारा दिया जाता है।
  • अर्थशास्त्र का नोबल पुरस्कार वास्तविक रूप में Sveriges Riksbank prize है जिसे स्वीडन के एक बैंक द्वारा 1969 में अल्फ्रेड नोबेल के स्मृति में शुरू किया गया था। चुकी यह पुरस्कार नोबल के स्मृति में अन्य क्षेत्रों के विजेताओं के साथ दिया जाता है इस लिए इसे नोबल पुरस्कार ही माना जाता है।
  • चिकित्सा (मेडिसिन) का नोबल पुरस्कार नोबल असेंबली एट कारोलिंस्का इंस्टीट्यूट स्टॉकहोम (स्वीडन) द्वारा दिया जाता है।
  • शांति का नोबेल पुरस्कार नॉर्वेजियन स्टोर्टिंग (नॉर्वे का संसद) के पांच सदस्यीय समिति के मेंबर द्वारा चुने हुए व्यक्तियों या संस्थाओं को दिया जाता है।
  • नोबल पुरस्कार किसी एक क्षेत्र में अधिकतम 3 व्यक्तियों या संस्थाओं को दिए जाते हैं।
  • नोबल पुरस्कार के लिए केवल जीवित व्यक्तियों को ही नामित किया जाता है। अगर नाम का घोषणा के बाद किसी व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है तो उसे पुरस्कृत किया जाएगा।
  • मैडम क्यूरी को दो बार अलग – अलग दो क्षेत्रों में नोबल पुरस्कार मिला है। 1903 में भौतिकी और 1911 में रसायन के क्षेत्र में योगदान के लिए दिया गया।
  • अंतराष्ट्रीय रेड क्रॉस समिति को तीन बार 1917, 1944 तथा 1963 में शांति का नोबेल पुरस्कार दिया गया था।
  • 17 वर्ष की अवस्था में पाकिस्तानी युवती मलाला यूसुफजई नोबल पुरस्कार पाने वाली सबसे युवा विजेता है। जिसे 1014 में शांति का नोबेल पुरस्कार भारत के कैलाश सत्यार्थी के साथ प्राप्त हुआ।

Nobel Prize Winners In India  list भारतीय नोबल पुरस्कार विजेताओं की सूची 

नोबल पुरस्कार विजेताओं की सूची में रविंद्र नाथ टैगोर का पहले भारतीय नोबल पुरस्कार विजेता के रूप में शामिल है। अब तक कुल 9 भारतीयों का नाम नोबल पुरस्कार विजेताओं के सूची में शामिल है जिन्हे 1901 से 2022 के बीच अलग- अलग क्षेत्रों में दिया गया। इन 9 विजेताओं में से 6 मूल रूप से भारतीय हैं जबकि 3 वायक्तिव भारतीय मूल के गैर भारतीय (NRI) हैं। नीचे दिए गए टेबल में सभी भारतीय नोबल पुरस्कार विजेताओं का नाम, क्षेत्र, एवं कार्य को विस्तार से दिया गया है –

क्र.सं.विजेताओं के नाम वर्ष सम्बन्धित क्षेत्र महत्त्वपूर्ण योगदान 
1.रविंद्र नाथ टैगोर 1913साहित्य उनके द्वारा लिखी गई पुस्तक ‘गीतांजली’ के लिए। 
2.

 सी वी रमण 


1930


भौतिकी 
प्रकाश की गति और उनके प्रकीर्णन से संबंधित गति का अध्ययन। रमन प्रभाव के नाम से जाना जाता है 
3.
 हरगोबिंद खुराना 

1968

चिकित्सा 
जेनेटिक कोड की खोज जो जेनेटिक लक्षणों को एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक ले जाता है 
4.
 मदर टेरेसा 

1979

शांति 
120 से अधिक देशों में गरीबी के लिए कार्य करने के लिए नोबल पुरस्कार मिला।
5.
एस चंद्रशेखर 

1983

भौतिकी 
तारों के विकास एवं उनकी संरचना के खोज के लिए दिया गया।
6.अमर्त्य सेन 1998अर्थशास्त्र इन्हे कल्याणकारी अर्थशास्त्र के विकास लिए दिया गया। 
5.
 कैलाश सत्यार्थी 

2014

शांति 
बच्चों के विकास एवं शिक्षा के अधिकार के लिए सराहनीय कार्य करने के लिए दिया गया।
8.
 वेंकी रामाकृष्णन 

2009

रसायन 
राइबोसोम की संरचना और कार्यों पर शोध के लिए इन्हे नोबल पुरस्कार मिला।
9.
अभिजीत बनर्जी 

2019

अर्थशास्त्र 
वैश्विक गरीबी को कम करने के लिए उनके प्रायोगिक दृष्टिकोण के लिए।
The Nobel prize winners of India

यह भी देखें: भारत के प्रधानमंत्रियों की सूची (List Of Prime Minister Of India In Hindi) 

Nobel prize 2022 winners list pdf

Nobel prize 2022 winners list in Hindi

नोट:- नोबेल पुरस्कार विजेताओं में चार व्यक्ति- बी एस नायपॉल (2001 साहित्य), रोनाल्ड रॉस (1902 चिकित्सा), रूडयार्ड किपलिंग (1907 साहित्य), और 14वें दलाई लामा (1989 शांति) ऐसे हैं जिन्हें हम भारतीयों के सूची में शामिल कर लेते हैं लेकिन इन सभी के पास भारतीय नागरिकता प्राप्त नहीं है हां लेकिन आजादी के पूर्व इनके वंश का संबंध भारत से था लेकिन किसी का जन्म भारत में नहीं हुआ और दलाई लामा जो बौद्ध धर्म गुरु है भारत में एक सरनार्थी के रूप में हैं।

अंतिम लेख

आशा करते हैं कि आप सभी पाठकों को नोबल पुरस्कार 2022 के विजेताओं की सूची (the Nobel prize 2022 winners list in Hindi) के साथ नोबल पुरस्कार से सम्बन्धित अन्य महत्त्वपूर्ण तथ्यों एवं रोचक जानकारी की संकलन पसंद आई होगी। नोबल पुरस्कार सभी प्रतियोगिता परीक्षाओं के दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण है इस टॉपिक से बहुत सारे प्रश्न पूछे जाते हैं, अतः आप सभी वर्तमान वर्ष एवं पिछले वर्ष के विजेताओं के साथ महतवपूर्ण तथ्यों को भी याद रखें। 

अगर आपके पास नोबल पुरस्कार से सबंधित परीक्षा उपयोगी जानकारी हो तो कॉमेंट बॉक्स में जरूर लिखें, आपके योगदान को लेख में शमिल किया जाएगा।

नोबेल पुरस्कार से सम्बन्धित महत्त्वपूर्ण FAQs

शांति का नोबेल पुरस्कार 2022 मे किसे मिला?

2022 मे शांति का नोबल पुरस्कार एक व्यक्ति एलिस बायलिट्सकी एवं दो संस्थाओं – द रसियन ह्यूमन राइट्स ऑर्गेनाइजेशन मेमोरियल तथा द यूक्रेनियन ह्यूमन राइट्स ऑर्गेनाइजेशन सेंटर फॉर सिविल लिबर्टीज को समलित रूप से दिए गए। 

साहित्य का नोबेल पुरस्कार 2022 में किसे मिला?

फ्रांस की लेखिका एनी एर्नॉक (Annie Ernaux) को वर्ष 2022 में साहित्य के नोबल पुरस्कार विजेता के रूप में चुना गया है।

सबसे कम उम्र नोबेल पुरस्कार किसे मिला हैं?

एक पाकिस्तानी युवती मलाला यूसुफजई को 17 वर्ष की अवस्था में वर्ष 2014 में शांति के लिए नोबल पुरस्कार से सम्मानित किया गया यह पुरस्कार भारत के कैलाश सत्यार्थी के साथ साझे रूप में दिया गया।

कौन सा नोबल पुरस्कार स्वीडन में नहीं दिया जाता है?

नोबेल का सभी पुरस्कार स्विडेन में दीया जाता है,लेकिन एक मात्र शांति का नोबल पुरस्कार ही ओस्लो (नार्वे) में दीया जाता है।

  प्रथम भारतीय नोबल पुरस्कार विजेता कौन थे?

रवींद्रनाथ टैगोर प्रथम भारतीय नोबल पुरस्कार विजेता बने जिन्हें वर्ष 1913 में साहित्य के लिए नोबल पुरस्कार मिला।

Spread the love

Leave a Comment