68th BPSC exam patterns and syllabus in Hindi: हाल ही में BPSC द्वारा 68वीं सिविल सेवा परीक्षा 2023 के लिए परीक्षा पैटर्न और पाठ्यक्रम जारी किया गया है जिसमें कुछ महत्त्वपूर्ण बदलाव हुए हैं।
जैसा कि आप सभी जानते हैं कि बीपीएससी द्वारा सिविल सेवा परीक्षा की आयोजन उपलब्ध सीटों के आधार पर प्रत्येक वर्ष किया जाता है जो तीन चरणों में लिए जाते हैं, जो क्रमशः प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा एवं साक्षात्कार के रूप में होते हैं। इन परीक्षाओं के लिए बीपीएससी ने बदलाव के साथ पाठ्यक्रम (BPSC exam syllabus)जारी कर दिया है।
क्या मुख्य बदलाव हुए हैं बीपीएससी परीक्षा के पैटर्न में, BPSC exam pattern and syllabus in Hindi
BPSC (बिहार लोक सेवा आयोग) ने अगले बर्ष से होने वाले सिविल सेवा प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा के पैटर्न और पाठ्यक्रम में कुछ महत्त्वपूर्ण बदलाव किए हैं। प्रारंभिक परीक्षा पूर्व की भांति ही होगी किन्तु इसमें ¼ नेगेटिव मार्किंग जोड़ा गया है अर्थात प्रत्येक गलत उत्तर के लिए ¼ या 0.25 अंक दण्ड स्वरूप काटे जायेंगे ( 4 गलत उतर देने पर 1 अंक कटेगा) जो पूर्व में नहीं थें।
दूसरी महत्वपूर्ण बदलाव मुख्य (लिखित) परीक्षा के संरचना में किए गए हैं जिसमें निबंध को हिंदी से अलग कर 300 अंक के नए पेपर के रूप में जोड़ा गया है।
तीसरा महत्वपूर्ण बदलाव वैकल्पिक विषय में किए गए हैं वैकल्पिक विषय जो पूर्व में लिखित एवं वर्णात्मक होते थे अब इसे 100 अंक के बहुविकल्पीय प्रश्न पत्र के रूप में जोड़ा गया है। इसकी पूरी जानकारी आप नीचे दिए गए तालिका में देख सकते हैं।

BPSC Exam Pattern and Syllabus in Hindi प्रारंभिक, मुख्य परीक्षा एवं साक्षात्कार की जानकारी एक नजर में
प्रारंभिक परीक्षा | मुख्य परीक्षा | साक्षात्कार |
एक पेपर 150 प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक समय 2 घंटे One fourth ¼ Negative marking पेन पेपर मोड | पांच पेपर सभी वर्णनात्मक प्रकार हैं। All papers are Descriptive types. पेपर 1 हिन्दी 100 अंक (Qualifying) पेपर 2 GS- I पेपर 3 GS- II पेपर 4 निबंध पेपर 5 वैकल्पिक विषय (Qualifying) 900 Marks. पेपर 2,3 & 4 प्रत्येक के लिए 300 अंक पेपर 5 वैकल्पिक विषय MCQ प्रकार के 100 अंक समय 3 घंटे प्रत्येक पेपर के लिए लिखित Pen-Paper Mode | व्यक्तित्व और कौशल परीक्षण 120 अंक मौखिक जांच मेडिकल टेस्ट डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन |
BPSC प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा एवं साक्षात्कार की पुरी जानकारी देखें
अगर आप बीपीएससी द्वारा आयोजित होने वाली सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए यह जरुरी है कि आप इस परीक्षा के पैटर्न और पाठ्यक्रम को प्राथमिकता के साथ जान लें। इस लेख में Bpsc exam patterns and syllabus in Hindi सहजता से समझने के लिए प्रारंभिक परीक्षा मुख्य परीक्षा एवं साक्षात्कार से सम्बन्धित सभी महावपूर्ण विंदुओ पर विस्तार पूर्वक बताया गया है।

BPSC Prelim Examination बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा:
यह सिविल सेवा परीक्षा का प्रथम चरण है जिसे सामान्यतः PT Exam के रूप में जानते हैं। यह सिर्फ एक स्क्रीनिंग टेस्ट है जो सभी परीक्षार्थी के लिए सामान्य परीक्षा है जिसमे पास होना अनिवार्य है। प्रारंभिक परीक्षा में प्राप्त अंक का मेधा निर्धारण में योगदान नहीं होगा।
इस परीक्षा में एक प्रश्न पत्र बहुविकल्पीय प्रकार का होगा जिसमें सामान्य अध्ययन के कुल 150 प्रश्न (Objective type questions MCQ ) शमिल किए जाते हैं तथा प्रत्येक प्रश्न के लिए 1अंक एवं कुल 2 घंटे समय निर्धारित है। इस परीक्षा में ¼ नेगेटिव मार्किंग होगा अर्थात प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक दण्ड स्वरूप काटे जायेंगे।
इस प्रारंभिक परीक्षा को पास करने के लिए न्यूनतम कट ऑफ मार्क्स कोटि वार अलग अलग निर्धारित किया गया है, लेकिन आपका रिजल्ट आयोग द्वारा घोषित अधिकतम कट ऑफ पर होंग।
न्यूनतम कट ऑफ मार्क्स कोटि वार minimum Cut-off marks category wise
कोटि | न्यूनतम कट ऑफ |
समान्य | 40% |
पिछड़ा वर्ग | 36.5% |
अत्यंत पिछड़ा वर्ग | 34% |
अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/ महिला | 32% |
प्रारंभिक परीक्षा में किस सामान्य अध्ययन के किस भाग से प्रश्न शमिल होंगे?
आयोग द्वारा आयोजित किए जानें वाले BPSC प्रारंभिक परीक्षा में सामान्य अध्ययन के कई महत्वपूर्ण विषयों के विभिन्न भागों से प्रश्नों शामिल किया जाता है। यहां कोई निश्चित सीमा तय नहीं है कि किस विषय के किस भाग से कितना प्रश्न पूछें जायेंगे।
लेकिन विगत वर्षों के प्रश्न पत्रों (Previous Year Question Papers) के अध्ययन के आधार पर यह अनुमान लगाया जा सकता है कि सामान्य अध्ययन के किन खंडों से कितने प्रश्न आने की संभावनाएं होती हैं जो नीचे की तालिका में दिया गया है।
विगत वर्षों में खंड वार आए प्रश्नों की संख्या
क्र.स | विषय/खंड | प्रश्नों की संख्या |
1. | भारतीय इतिहास एवं बिहार का इतिहास | 45 – 50 प्रश्न |
2. | भारत एवं विश्व का भूगोल, बिहार का भूगोल | 20-22 प्रश्न |
3. | भारतीय राजव्यवस्था एवं भारतीय संविधान | 15-20 प्रश्न |
4. | भारतीय अर्थव्यवस्था | 12-15 प्रश्न |
5. | करेंट अफेयर्स | 25-30 प्रश्न |
6. | गणित और Reasoning | 08-10 प्रश्न |
7. | क्षेत्रीय एवं विविध | 20-25 प्रश्न |
Click Here to Download BPSC Previous Year Question Papers
BPSC Mains Examination BPSC मुख्य परीक्षा:
प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण होने के बाद आपको मुख्य परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिलता है जो बीपीएससी द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा का दूसरा चरण है। इस परीक्षा में कुल पांच पेपर की लिखित एवं वर्णात्मक परीक्षा होती है जो 1100 अंको के होते हैं तथा प्रत्येक पेपर के लिए 3 घंटे समय निर्धारित हैं।
सभी पांच पेपरों में से प्रथम हिन्दी एवं अंतिम वैकल्पिक विषय क्वालीफाई नेचर के जिसमे केवल न्यूनतम अंक प्राप्त करना अनिवार्य है इन दोनो पेपरों में प्राप्त अंको को मेधा निर्धारण में नहीं जोड़ा जाएगा। आपका मेधा केवल सामान्य अध्ययन-I, सामान्य अध्ययन-II और निबन्ध जो कुल 900 अंको के हैं पर ही निर्धारित होगा।
1. | हिन्दी | 100 अंक |
2. | सामान्य अध्ययन -I | 300 अंक |
3. | सामान्य अध्ययन -II | 300 अंक |
4. | निबन्ध | 300 अंक |
5. | वैकल्पिक विषय | 100 अंक |
प्रथम पेपर हिन्दी
मुख्य परीक्षा में प्रथम पेपर हिन्दी का होगा जिसमें क्वालीफाई करना अनिवार्य है। इस विषय के लिए 100 अंक निर्धारित है जिसमे न्यूनतम 30 अंक सभी कोटि के परीक्षार्थियों के लिए अनिवार्य है। इस पेपर में प्राप्त अंकों को मेधा निर्धारण में नहीं जोड़ा जाएगा।
सामान्य अध्ययन -I
सामान्य अध्ययन के प्रथम पेपर 300 अंक के होंगे जिसमे जिसमें सामान्य अध्ययन के विभिन्न खंडों से प्रश्न पूछे जाते हैं। प्रश्नों के उतर वर्णात्मक एवं लिखित देने होंगे।
सामान्य अध्ययन -II
सामान्य अध्ययन के प्रथम पत्र के भांति द्वितीय पत्र भी होंगे जिसमे सामान्य अध्ययन के कई खंड शामिल किया जाता है। पूछे जानें वाले विषयों को नीचे तालिका में शामिल किया गया है।
निबन्ध
निबन्ध को बिहार सिविल सेवा परीक्षा में बदलाव के बाद शामिल किया गया है जो पूर्व में हिन्दी के साथ ही होते थे। अब 300 अंक के निबन्ध पेपर का परीक्षा देना होगा जिसमें दिए गए कुल पांच विभिन्न विषयों में से किसी एक पर निबन्ध लिखना होगा। इसके लिए समय सीमा 3 घंटे निर्धारित है।
वैकल्पिक विषय
BPSC द्वारा दिए गए विषयों की सूचि में से अभ्यर्थी को किसी एक विषय का चुनाव करना अनिवार्य है। इस वैकल्पिक विषय के प्रश्न पत्र में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न (Objective type questions) होंगे तथा प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक निर्धारित है। इस पेपर में परीक्षार्थी को न्यूनतम अंक प्राप्त कर क्वालीफाई करना अनिवार्य है। न्यूनतम अंक कोटिवार अलग- अलग सामान्य कोटि 40%, पिछड़ा वर्ग 36.5%, अत्यंत पिछड़ा वर्ग 34 एवं अनुसूचित जाति/ जनजाति/महिलाएं/ दिव्यांग के लिए 32% निर्धारित है।
नोट – परीक्षा का माध्यम हिन्दी या अंग्रेजी दोनों ही भाषाओं में हैं परीक्षार्थी अपने इच्छा के अनुसार कोई एक माध्यम चुन सकते हैं।
BPSC Mains Syllabus in Hindi मुख्य परीक्षा पाठ्यक्रम
प्रश्न पत्र | पाठयक्रम (SYLLABUS) | अंक | समय |
पेपर – 1 हिन्दी | व्याकरण, संक्षेपण, वाक्य विन्यास।(Qualifying पेपर 30 अंक प्राप्त करना अनिवार्य) | 100 | 3 Hours |
पेपर-2GS – I | • आधुनिक भारत के इतिहास और बिहार के इतिहास •भारतीय संस्कृति • राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय महत्वपूर्ण सामायिक घटनाएं •सांख्यिकी विश्लेषण, ग्राफ, और डायग्राम | 300 | 3 Hours |
Paper – 3GS – II | • भारतीय अर्थव्यवस्था • भारतीय राजव्यवस्था • भारत का भूगोल • बिहार का भूगोल • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी | 300 | 3 Hours |
पेपर – 4 | निबन्ध | 300 | 3 Hours |
पेपर – 5वैकल्पिक विषय | नीचे सूचीबद्ध 34 विषयों में से किसी एक वैकल्पिक विषय का चयन (100 प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के) | 100 | 3 Hours |
BPSC वैकल्पिक विषय के लिए विषयों की सूचि
1. | कृषि विज्ञान | 18. | मनोविज्ञान |
2. | पशुपालन और पशु चिकित्सा विज्ञान | 19. | लोक प्रशासन |
3. | मानव विज्ञान | 20. | मैकेनिकल इंजीनियरिंग |
4. | वनस्पति विज्ञान | 21. | गणित |
5. | रसायन शास्त्र | 22. | प्रबंधन (Management) |
6. | सिविल इंजीनियरिंग | 23. | समाज शास्त्र |
7. | वाणिज्य और लेखा | 24. | सांख्यिकी |
8. | अर्थशास्त्र | 25. | जंतु विज्ञान |
9. | इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग | 26. | अरबी भाषा और साहित्य |
10. | भूगोल | 27. | बंगला भाषा और साहित्य |
11. | भू – विज्ञान | 28. | अंग्रेज़ी भाषा और साहित्य |
12. | इतिहास | 29. | हिन्दी भाषा और साहित्य |
13. | विधि (Law) | 30. | मैथीली भाषा और साहित्य |
14. | LSW (श्रम और सामाजिक कल्याण) | 31. | पाली भाषा और साहित्य |
15. | दर्शनशास्त्र | 32. | फारसी भाषा और साहित्य |
16. | भौतिक विज्ञान | 33. | ऊर्दू भाषा और साहित्य |
17. | राजनीति शास्त्र और अंतरराष्ट्रीय संबंध | 34. | संस्कृत भाषा और साहित्य |
साक्षात्कार या व्यक्तित्व परीक्षण
BPSC exam pattern के अनुसार साक्षात्कार सिविल सेवा परीक्षा का अंतिम चरण है। मुख्य परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाता है। यह सामान्यतः 120 अंकों का मौखिक परीक्षा है जिसका उद्देश्य अभ्यर्थियों का कौशल विकास जांच एवं व्यक्तित्व परीक्षण है।
BPSC प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा की सिलेबस डाउनलोड करने के लिए बटन पर क्लिक करें
bpsc prelims syllabus in hindi pdf
इस प्रकार परीक्षा में शामिल अभ्यार्थी तीन चरणों से गुजरने के बाद द्वितीय एवं तृतीय चरणों में अधिकत्म प्रतांक एवं रैंक के आधार पर किसी एक उपलब्ध पद के लिए चयनित होते हैं।
निष्कर्ष
BPSC के नए सिविल सर्विस परीक्षा पैटर्न और सिलेबस के समीक्षा के आधार पर यह निष्कर्ष निकाला जा सकता है कि हिन्दी और वैकल्पिक विषय में पास होना अनिवार्य है लेकिन सामान्य अध्ययन के दोनो प्रश्न पत्र एवं निबंध में अधिक अंक लाने वाले अभ्यार्थी ही मुख्य परीक्षा में सफल होंगे। मुख्य परीक्षा में अधिक अंक पाने के साथ साक्षत्कार में भी अच्छे अंक लाने वाले अभ्यार्थी ही सिविल सेवा परीक्षा में सफल एवं चयनित होगा।
इस लिए वैसे छात्र जो सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं उन्हें तैयारी के पूर्व सिविल सेवा परीक्षा की पैटर्न और पाठ्यक्रम को भली भांति जानना चाहिए। उम्मीद है BPSC exam patterns and syllabus in Hindi लेख हिन्दी भाषी छात्रों के लिए मददगार साबित होगा।